जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

1. 42 लाख बच्चों को पिलाई गई पोलियोरोधी खुराक

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में पोलियो के जड़ से खात्मे के लिए जनपद में रविवार को नौनिहालों को बूथों पर पोलियोरोधी खुराक पिलाई गई। सीएमओ डा. आरके मिश्रा ने जिला अस्पताल में बच्चे को खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। 3. 29 लाख के लक्ष्य के सापेक्ष 1. 42 लाख बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाई गई। पोलियो
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में पोलियो के जड़ से खात्मे के लिए जनपद में रविवार को नौनिहालों को बूथों पर पोलियोरोधी खुराक पिलाई गई। सीएमओ डा. आरके मिश्रा ने जिला अस्पताल में बच्चे को खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। 3. 29 लाख के लक्ष्य के सापेक्ष 1. 42 लाख बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाई गई।

पोलियो की खुराक पिलाने को जिले में 983 बूथ बनाए गए थे। प्रभारी चिकित्साधिकारियों के साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों ने बूथों पर उपस्थित होकर बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाई। सीएमओ ने कहा पोलियो को जड़ से उखाड़ने के लिए समाज के जागरूक लोगों को आगे आने की जरूरत है। तभी अभियान को सफलता मिलेगी। कहा छूटे बच्चों को भी पोलियोरोधी खुराक पिलाई जाएगी।

आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व स्वास्थ्यकर्मी गांव-गांव व डोर टू डोर जाकर बच्चों को खुराक पिलाएंगे। सोमवार से अभियान का शुभारंभ होगा। सरकार ने पोलियो को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लिया है। इस पर गंभीरता के साथ अमल किया जाना चाहिए।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*