जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

दो हजार 736 लोगों को बिना टिकट पकड़कर वसूले गए 13 लाख से अधिक

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के पूर्व मध्य रेलवे के मुगलसराय मंडल में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रूपेश कुमार के नेतृत्व में चल रहे चेकिग अभियान में रविवार को अब तक की सबसे अधिक वसूली की गई। महज एक दिन में दो हजार 736 लोगों को बिना टिकट पकड़ा गया और उनसे 13 लाख 4 हजार 608 रुपये
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के पूर्व मध्य रेलवे के मुगलसराय मंडल में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रूपेश कुमार के नेतृत्व में चल रहे चेकिग अभियान में रविवार को अब तक की सबसे अधिक वसूली की गई। महज एक दिन में दो हजार 736 लोगों को बिना टिकट पकड़ा गया और उनसे 13 लाख 4 हजार 608 रुपये की वसूली की गई।

पिछले दिनों 12 लाख 17 हजार 708 रुपये की वसूली हुई थी। लगातार चल रहे टिकट चेकिग अभियान से बिना टिकट यात्रा कर रहे लोगों में खलबली मची हुई है। दरअसल टिकट चेकिग अभियान चलाए जाने के बावजूद कुछ यात्री बिना टिकट यात्रा करते हैं। अभियान का खौफ ऐसे लोगों को नहीं है। पिछले कुछ दिनों से सीनियर डीसीएम रूपेश कुमार अपनी टीम के साथ व्यापक पैमाने पर टिकट चेकिग अभियान चला रहे हैं।

टीम के सदस्य मंडल के पीडीडीयू नगर से गया स्टेशन तक अभियान चला रहे हैं। बीते 15 जून को चले अभियान में 12 लाख 17 हजार 708 रुपये की वसूली की गई थी। 23 जून को चले अभियान में 2736 लोगों को बिना टिकट पकड़कर सबसे अधिक वसूली हुई।

सीनियर डीसीएम रूपेश कुमार ने बताया कि यात्री बिना टिकट यात्रा न करें, इसी के मद्देनजर अभियान चलाया जा रहा है। बिना टिकट यात्रा करने से रेलवे को नुकसान होता है वहीं पकड़े जाने पर ऐसे यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। इसलिए हमेशा टिकट लेकर ही यात्रा करें।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*