जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

गुवाहाटी-बीकानेर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में लगा झटका तो 14 यात्री घायल

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन स्टेशन पर 15632 अप गुवाहाटी-बीकानेर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का रविवार को इंजन बदलते समय झटका लगने से कई कोच के 14 यात्री घायल हो गए। यात्रियों के सिर व हाथ में चोटें आईं। उधर घटना से आक्रोशित यात्री प्लेटफार्म पर हंगामा करने लगे। इसके बाद मामले की जानकारी व
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन स्टेशन पर 15632 अप गुवाहाटी-बीकानेर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का रविवार को इंजन बदलते समय झटका लगने से कई कोच के 14 यात्री घायल हो गए। यात्रियों के सिर व हाथ में चोटें आईं। उधर घटना से आक्रोशित यात्री प्लेटफार्म पर हंगामा करने लगे।

इसके बाद मामले की जानकारी व हंगामा बढ़ता देखकर कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया गया। इसके बाद चिकित्सकों ने घायलों का इलाज किया। मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिए और मामले की जांच करने का निर्देश अधीनस्थों को दिए। घटना की वजह से ट्रेन लगभग एक घंटे विलंब से आगे के लिए रवाना हुई।

बताया जा रहा है कि संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 10.10 बजे प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची। ट्रेन के रूकने के बाद डीजल इंजन काटकर विद्युत इंजन लगाया जा रहा था। अधिक प्रेशर के कारण विद्युत इंजन नंबर सीएबी-22706 गाड़ी के जीएस कोच नंबर एनएफ 14458 से तेज झटके के साथ टकरा गया। इससे जनरल, दिव्यांग व महिला कोच के कुल 14 यात्री घायल हो गए।

कोच में अचानक तेज झटका लगते ही यात्री सहम गए और ट्रेन से नीचे उतरने लगे। अचानक ट्रेन से यात्रियों को नीचे उतरते देख अन्य यात्रियों की निगाह भी उन पर टिक गई। उधर यात्रियों के घायल होने पर अन्य यात्री आक्रोशित हो गए और जमकर हंगामा करने लगे। उधर रेल कर्मी एके चौरसिया ने स्टेशन सुपरिटेंडेंट को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। सूचना पाकर आरपीएफ, जीआरपी और एसीएम आरएन त्रिवेदी, डिवीजन आपरेटिग मैनेजर इकबाल अहमद भी मौके पर पहुंच गए। उधर डा. आरके मिश्रा भी अपनी टीम के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने हंगामा कर रहे यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया।

घटना में यात्री सुनील कुमार, अब्दुल खालिद, राजीव राम व जनार्दन सहित 10 अन्य यात्री घायल हो गए। चिकित्सकों की टीम ने घायलों को इलाज किया। इसके बाद ट्रेन निर्धारित समय से एक घंटे विलंब से 11.03 बजे आगे के लिए रवाना हुई।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*