जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

जिले में दांपत्य सूत्र में बंधे 266 नवयुगल, ऐसे रहा जिले भर आयोजन

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गुरुवार को जिले के सभी 9 ब्लाकों में सामूहिक विवाह आयोजन किया गया। पूरे रीति-रिवाज और मंत्रोचार के बीच 266 जोड़ियों ने शादी के फेरे लिए। आपको बता दें कि शासन की ओर से 351 जोड़ियों की शादी कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके
 
जिले में दांपत्य सूत्र में बंधे 266 नवयुगल, ऐसे रहा जिले भर आयोजन

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गुरुवार को जिले के सभी 9 ब्लाकों में सामूहिक विवाह आयोजन किया गया। पूरे रीति-रिवाज और मंत्रोचार के बीच 266 जोड़ियों ने शादी के फेरे लिए। आपको बता दें कि शासन की ओर से 351 जोड़ियों की शादी कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों ने एड़ी चोटी का जोर लगाया था, लेकिन केवल 266 जोड़ियों का ही विवाह हो पाया।
इस अवसर पर सरकार द्वारा निर्धारित उपहार भी सभी को दिए गए।

जिले में दांपत्य सूत्र में बंधे 266 नवयुगल, ऐसे रहा जिले भर आयोजन

सामूहिक विवाह के कार्यक्रम में सदर विकास खंड में कुल 42 जोड़ों का विवाह कराया गया, जबकि नियमताबाद में कुल 13 नव युगलों ने मंत्रोचार के बीच शादी के फेरे लिए और 2 मुस्लिम परिवार के जोड़ों का निकाह भी कराया गया। सकलडीहा विकासखंड में 20 जोड़ों की शादी पूरे विधि-विधान से कराई गई, जबकि चहनिया ब्लॉक में 40 लोगों ने विधि विधान के साथ फेरे लिए।

जिले में दांपत्य सूत्र में बंधे 266 नवयुगल, ऐसे रहा जिले भर आयोजन

शहाबगंज ब्लाक में 15 जोड़ों की शादियां कराई गईं, जबकि चकिया ब्लाक में कुल 43 जोड़ियां में रीति रिवाज के साथ मंडप में फेरे लिए। चंदौली जिले के नौगढ़ ब्लॉक में कोई 24 जोड़ियों का रजिस्ट्रेशन किया गया था, लेकिन 16 युगल जोड़ी ही सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंची, जिनकी मंत्रोचार के बीच रीति रिवाज के साथ शादी संपन्न कराई गई।

वहीं जिले के धानापुर और बरहनी ब्लॉक ब्लॉक में क्रम से 17 और 61 जोड़ों का विवाह कराया गया। इस मौके पर स्थानीय विधायक सुशील सिंह मौजूद रहे। 

बरहनी ब्लॉक प्रशासन की ओर से नेशनल इंटर कॉलेज परिसर में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। दो मुस्लिम के अलावा 61 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। विधायक सुशील सिंह ने वर व वधु को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख गुड्डू गुप्ता, पूर्व प्रमुख महेंद्र सिंह, बीडीओ महेंद्र प्रसाद चौबे, दु:खरन राय, एपीओ आशीष सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, धानापुर ब्लॉक परिसर में 17 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। इसमें 16 हिन्दू व एक मुस्लिम जोड़ा शामिल रहा। इस मौके पर बीडीओ सुशील मिश्रा, एडीओ बैजनाथ प्रसाद थे।

चकिया ब्लॉक परिसर में गुरुवार को मंत्रोचार के साथ ही शहनाई की धुन में सामूहिक विवाह आयोजित हुई। कुल 43 नवयुगल जोड़ियों की रीति रिवाज से शादी संपन्न कराई गई। बरातियों व घरातियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था रही। डीडीओ पद्मकांत शुक्ला व विधायक प्रतिनिधि अश्वनी दूबे ने युगल दंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए प्रमाण पत्र व उपहार भेंट किया। इस मौके पर बीडीओ सरिता सिंह, नपं चेयरमैन अशोक बागी, ब्लॉक प्रमुख शिवेंद्र प्रताप सिंह, सांसद प्रतिनिधि कैलाशनाथ दूबे, एडीओ केशव प्रसाद, अशोक कुमार थे।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत ब्लॉक प्रशासन की ओर से 24 नवयुगल जोड़ियों का रजिस्ट्रेशन किया गया था। हालांकि ब्लॉक परिसर में गुरुवार को मात्र 16 युगल जोड़ियां ही सामूहिक विवाह में पहुंचे। नवयुगल जोड़ियों का मंत्रोचार के साथ रीति रिवाज से शादी संपन्न कराई गई।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*