जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

पराली जलाने पर 4 और किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, अब तक 28 पर कार्रवाई

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में खेतों में पराली जलाने पर किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को चौथे दिन भी चार किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। चार दिनों में अब तक 28 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। वहीं तीन हार्वेस्टर सीज कर दिए गए। कार्रवाई से
 
पराली जलाने पर 4 और किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, अब तक 28 पर कार्रवाई

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में खेतों में पराली जलाने पर किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को चौथे दिन भी चार किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। चार दिनों में अब तक 28 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। वहीं तीन हार्वेस्टर सीज कर दिए गए। कार्रवाई से नाराज किसानों ने धानापुर में चक्काजाम कर दिया था।

शहाबगंज इलाके में हार्वेस्टर से धान की कटाई कराने के बाद खेत में पराली जलाने पर क्षेत्र के लटांव व नौडिहां गांव के किसान दुर्गा सिंह व जितेंद्र सिंह के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया गया। हालांकि किसानों ने पराली जलाने की बात से साफ इंकार कर दिया। बोले, उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है।

मामले में एसओ अवनीश राय ने बताया लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

धानापुर इलाके के डबरिया निवासी किसान संजय सिंह व लक्ष्मण सिंह के खेत में धान काट रहे हार्वेस्टर में रीपर न लगाए जाने पर राजस्व निरीक्षक प्यारेलाल ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। इससे नाराज किसानों ने चक्काजाम कर दिया था।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*