जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

शहाबगंज के रोहाखी में तीन लोग हाईटेंशन तार के संपर्क में आकर झुलसे

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र के रोहाखी गांव के सिवान में शुक्रवार की दोपहर भैंस चरा रहे तीन लोग हाईटेंशन तार के संपर्क में आकर गंभीर रूप से झुलस गये। पुलिस सभी घायलों को एंबुलेंस से शहाबगंज स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सूचना पर एसडीएम प्रदीप कुमार, सीओ चकिया कुंवर प्रभात सिंह अस्पताल पहुंचकर
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र के रोहाखी गांव के सिवान में शुक्रवार की दोपहर भैंस चरा रहे तीन लोग हाईटेंशन तार के संपर्क में आकर गंभीर रूप से झुलस गये। पुलिस सभी घायलों को एंबुलेंस से शहाबगंज स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सूचना पर एसडीएम प्रदीप कुमार, सीओ चकिया कुंवर प्रभात सिंह अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।

रोहाखाी गांव निवासी 50 वर्षीय मुराहू यादव दोपहर करीब दो बजे सिवान में भैंस चरा रहे थे। धूप तिखी होने पर वह छाता लगाये हुए थे। इस दौरान सिवान में काफी नीचे लटक रहा हाईटेंशन का तार छाते से सट गया। करंट के जद में आते ही मुराहू छटपटाने लगे। यह देख पास ही भैंस चरा रहे 60 वर्षीय गिरजा राम व 28 वर्षीय मक्खन राम बचाने के लिए दौड़ पड़े। वही जैसे ही दोनों ने तार को छुआ करंट के जद में आ गये। लोगों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचित कर आपूर्ति बंद कराई। इससे तीनों गंभीर रूप से झुलस गये।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में तीनों को शहाबगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराय गया। वहीं ग्रामीणों की माने तो बिजली विभाग से कई बार सिवान मे लटक रहे तार को ठीक करने की गुहार लगाई जा चुकी है। लेकिन विभागीय अधिकारी मौन साधे है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*