जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

CO त्रिपुरारी पांडेय ने पकड़ी एक फर्जी कंपनी, नकली सीमेंट बनाने वालों को बेचती थी बोरे

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली इलाके की औद्योगिक नगर स्थित एक फैक्ट्री में सोमवार को पुलिस ने छापेमारी कर नामचीन सीमेंट कंपनियों के नाम बोरी बनाने वालों का भंडाफोड़ किया। एक कंपनी संचालक की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई। पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के नाम की पांच लाख खाली बोरियां और उपकरण बरामद किए। संचालक
 
CO त्रिपुरारी पांडेय ने पकड़ी एक फर्जी कंपनी, नकली सीमेंट बनाने वालों को बेचती थी बोरे

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली इलाके की औद्योगिक नगर स्थित एक फैक्ट्री में सोमवार को पुलिस ने छापेमारी कर नामचीन सीमेंट कंपनियों के नाम बोरी बनाने वालों का भंडाफोड़ किया। एक कंपनी संचालक की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई। पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के नाम की पांच लाख खाली बोरियां और उपकरण बरामद किए। संचालक को गिरफ्तार करने के साथ काम में लगे सात मजदूरों को हिरासत में लिया। कारोबारी नकली सीमेंट बनाने वालों को 10 रुपये में प्रति बोरी बेचता था।

CO त्रिपुरारी पांडेय ने पकड़ी एक फर्जी कंपनी, नकली सीमेंट बनाने वालों को बेचती थी बोरे

सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने कहा औद्योगिक नगर क्षेत्र के शंकरपुर मोड़ स्थित एक फैक्ट्री में कई नामचीन सीमेंट कंपनियों के नाम की नकली बोरी तैयार की जा रही थी। शिकायतकर्ताओं को साथ लेकर छापेमारी की गई तो सीमेंट बनाने वाली आधा दर्जन बड़ी कंपनियों के नाम की बड़ी संख्या में तैयार नई खाली बोरियां बरामद हुईं। कंपनियों के नाम छापने वाली डाई के साथ ही लाखों रुपये मूल्य के उपकरण भी जब्त किए गए। इनमें ऐसी कंपनियों की बोरियां भी शामिल हैं, जिन पर सरकार ने प्रतिबंध लगा रखा है। संचालक के पास मात्र एक कंपनी का बोरी बनाने का अनुमति पत्र था। सख्ती से पूछताछ में उसने स्वीकार किया जिन कंपनियों की बोरियां बना रहा था उसके लिए कोई अनुमति नहीं ली थी।

CO त्रिपुरारी पांडेय ने पकड़ी एक फर्जी कंपनी, नकली सीमेंट बनाने वालों को बेचती थी बोरे

यह बोरियां नकली सीमेंट बनाने वाले कारोबारियों को प्रति बोरी 10 रुपये के हिसाब से बेचता था। तकरीबन पांच वर्षों से इस धंधे में संलिप्त था। बरामदगी के आधार पर पुलिस नकली सीमेंट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करने का प्रयास कर रही। सीओ ने बताया आरोपित देवकांत पाल गांव शिवराम थाना चोलापुर, वाराणसी का रहने वाला है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*