जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

ऐसे हो रहा था अफीम तस्करी का प्रयास, मुगलसराय में धरे गए दो तस्कर

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को राजकीय रेलवे पुलिस ने बड़ी कामयाबी पाई। चेकिग के दौरान पुलिस ने तीन किलो 640 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्कर नशीले पदार्थ को लेकर झारखंड से दिल्ली एक व्यक्ति को देने ले जा रहे
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को राजकीय रेलवे पुलिस ने बड़ी कामयाबी पाई। चेकिग के दौरान पुलिस ने तीन किलो 640 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्कर नशीले पदार्थ को लेकर झारखंड से दिल्ली एक व्यक्ति को देने ले जा रहे थे। उधर जांच एजेंसियों के अधिकारियों ने भी तस्करों से पूछताछ की। पुलिस मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई में जुट गई लेकिन मुख्य आरोपित तक जांच एजेंसियों व पुलिस को पहुंचना मुश्किल साबित होगा।

जंक्शन व आसपास क्षेत्र में पुलिस चेकिग अभियान चला रही थी। जब जवान प्लेटफार्म नंबर 7 व 8 के पश्चिम छोर पर पहुंचे तो लोकेशन बाक्स के पास दो व्यक्ति खड़े थे। पुलिस कर्मियों को देखकर दोनों भागने का प्रयास करने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उनसे भागने का कारण पूछा गया तो दोनों कुछ भी बताने से इंकार करने लगे। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से अफीम बरामद हुई। तस्कर अफीम को झारखंड से लेकर दिल्ली जा रहे थे। दिल्ली में एक व्यक्ति को अफीम देना था। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि जिस व्यक्ति को अफीम देना था, वे उससे मिले नहीं हैं, केवल फोन से बातचीत करते हुए अफीम उसके तक पहुंचाना था।

कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर सुबोध कुमार व पवन कुमार निवासी चतरा, झारखंड के रहने वाले हैं। दोनों एक ही गांव के हैं। बताया कि तस्करों से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में राजेश कुमार, गिरजाशंकर यादव, बाजा यादव, कैलाश यादव, प्रह्लाद यादव, इंतजार हुसैन, रंगबहादुर गुप्ता, सुधाकर यादव आदि शामिल थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*