जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

आगामी 50 वर्षों तक देश में केवल भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार रहेगी : बृज नन्दन सिंह

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चन्दौली जिले की सकलडीहा तहसील में भारतीय जनता पार्टी सकलडीहा पश्चिमी मण्डल की संगठन चुनाव की कार्यशाला बथावर में सम्पन्न हुई। जिला सह चुनाव अधिकारी श्रीमती मीना चौबे और मण्डल चुनाव अधिकारी बृज नन्दन सिंह ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की सुरुआत की। बैठक
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चन्दौली जिले की सकलडीहा तहसील में भारतीय जनता पार्टी सकलडीहा पश्चिमी मण्डल की संगठन चुनाव की कार्यशाला बथावर में सम्पन्न हुई। जिला सह चुनाव अधिकारी श्रीमती मीना चौबे और मण्डल चुनाव अधिकारी बृज नन्दन सिंह ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की सुरुआत की। बैठक में मण्डल के प्रत्येक बूथ इकाई का चुनाव कराने की दृष्टि से 17 सेक्टर चुनाव अधिकारी नियुक्त कर उनसे राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा निर्धारित समय सीमा में बूथ अध्यक्ष व समितियों का चुनाव कराने का निर्णय किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए श्रीमती मीना चौबे ने कहा कि यह बहुत ही गर्व की बात है कि वर्तमान समय में पूरे देश मे भाजपा के सदस्यों की संख्या विश्व के केवल 10 देशो को छोड़कर शेष देशो की जनसंख्या से अधिक है और यह केवल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के कारण ही सम्भव हो पाया है। मण्डल चुनाव अधिकारी बृज नन्दन सिंह ने कहा कि चुनाव के समय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की बात की मेरा बूथ सबसे मजबूत को धरातल पर लाने का यह सुनहरा अवसर है। आज समाज का हर वर्ग भाजपा से जुड़ना चाहता है, ऐसे में संगठन की सबसे महत्वपूर्ण व निर्णायक बूथ इकाई को मजबूत करने के लिये बूथ समिति को मजबूत बनाकर आने वाले समय राष्ट्रीय अध्यक्ष की बात को चरितार्थ करने का अवसर मिला है कि आगामी 50 वर्षों तक पूरे भारतवर्ष में केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार रहेगी।

मण्डल सह चुनाव अधिकारी अभिमन्यु सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के निष्ठा व परिश्रम का ही परिणाम है कि लगातार दूसरी बार यहाँ से सांसद चुनकर देश मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यशाला में प्रमुख रूप से सत्यप्रकाश गुप्ता, वीरेन्द्र सिंह, भगवती खरवार, गोपाल सिंह, राकेश मिश्रा,प्रमोद सिंह, सुशील यादव, महेन्द्र सिंह, हरवंश जायसवाल, सुरेश गुप्ता, सत्यप्रकाश सिंह,उमेश सिंह, मृत्युंजय आदि लोग थे। अध्यक्षता रामाधार गुप्ता जी व संचालन अरुण मिश्रा ने किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*