जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

भारत बचाओ रैली के लिए कांग्रेस नेता लगा रहे हैं जोर

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show दिल्ली में 14 दिसंबर को आयोजित भारत बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए गुरुवार को शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने नई बस्ती में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए लोगों से आह्वान किया गया। भाजपा के जनविरोधी कार्यों के खिलाफ पर्चे बांटे गए। रामजी
 
भारत बचाओ रैली के लिए कांग्रेस नेता लगा रहे हैं जोर

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

दिल्ली में 14 दिसंबर को आयोजित भारत बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए गुरुवार को शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने नई बस्ती में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए लोगों से आह्वान किया गया। भाजपा के जनविरोधी कार्यों के खिलाफ पर्चे बांटे गए।

रामजी गुप्ता ने कहा देश में भाजपा द्वारा अघोषित आपातकाल लागू किया गया है। देश में जाति, धर्म का जहर बोया जा रहा है। महंगाई से जनता कराह रही है। घरेलू गैस, प्याज, लहसुन, पेट्रोल, मोबाइल रिचार्ज सहित आम आदमी के आवश्यकता की चीजें महंगी हो गई हैं। देश में भुखमरी के हालात पैदा होने वाली है। महिलाओं सहित मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म कर जला दिया जा रहा है, अपराध पर नियंत्रण नहीं है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि नागरिक संशोधन बिल भारत के संविधान की मूल आत्मा के खिलाफ है। यह बिल बराबरी नहीं बंटवारे की बात करता है।

इस मौके पर दयाराम पटेल, नंदगोपाल सिंह, विजय गुप्ता, संजय मिश्रा, मनोज पांडेय, अनवर सादात, नीरज कुमार आदि उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*