जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

महिला महाविद्यालय में छात्राओं को पढ़ाया गया सुरक्षा का पाठ

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के एसपी हेमंत कुटियाल के निर्देश पर शुक्रवार को शहर के महिला महाविद्यालय में महिला थाना प्रभारी व उनकी टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा का पाठ पढ़ाया। यूपी-112, वीमेन पॉवर लाइन-1090, वीमेन हेल्पलाइन-181, चाइल्ड लाइन-1098 सहित अन्य आकस्मिक सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। महिला थाना प्रभारी वंदना सिंह ने कहा छात्राओं
 
महिला महाविद्यालय में छात्राओं को पढ़ाया गया सुरक्षा का पाठ

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के एसपी हेमंत कुटियाल के निर्देश पर शुक्रवार को शहर के महिला महाविद्यालय में महिला थाना प्रभारी व उनकी टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा का पाठ पढ़ाया। यूपी-112, वीमेन पॉवर लाइन-1090, वीमेन हेल्पलाइन-181, चाइल्ड लाइन-1098 सहित अन्य आकस्मिक सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई।

महिला महाविद्यालय में छात्राओं को पढ़ाया गया सुरक्षा का पाठ

महिला थाना प्रभारी वंदना सिंह ने कहा छात्राओं को यदि कोई परेशान कर रहा है, तो तत्काल अपने अभिभावकों के साथ ही पुलिस को सूचना दें। यदि उस समय चुप रह गई, तो शोहदों का हौसला बढ़ जाता है। आगे चलकर अपराधिक घटना में परिवर्तित हो जाता है। कहा कि यदि कोई विषम परिस्थिति आ जाए, तो हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकती है।

महिला महाविद्यालय में छात्राओं को पढ़ाया गया सुरक्षा का पाठ

इन नंबरों पर शिकायत करने पर शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाता है। कहा कि चुप्पी किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। इसके खिलाफ डटकर सामना करने से अपराध कम हाेगा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*