जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

कपड़ा व्यापारी अमरिक सिंह को बाइक सवार दो बदमाशों ने मोहनियां के पास मारी गोली

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के मुगलसराय के रहने वाले और बिहार के इलाके से तगादा कर लौट रहे नगर के कपड़ा व्यवसायी 45 वर्षीय अमरिक सिंह को शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने मोहनियां के पास लूटने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि जब लूटने की आशंका के तहत व्यापारी नहीं रुके तो
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के मुगलसराय के रहने वाले और बिहार के इलाके से तगादा कर लौट रहे नगर के कपड़ा व्यवसायी 45 वर्षीय अमरिक सिंह को शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने मोहनियां के पास लूटने का प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि जब लूटने की आशंका के तहत व्यापारी नहीं रुके तो बदमाशों ने गोली मार दी, जो उनके जबड़े को छूते हुए निकल गई। इसके बाद भी अमरिक ने हिम्मत नहीं हारी बल्कि बदमाशों को छकाते हुए निकल गए। बिहार पुलिस ने घर वालों को सूचित किया और घायल को इलाज के लिए बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।

फिलहाल जानकारी के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की जानकारी होते ही नगर के व्यापारी सन्न रह गए और भुक्तभोगी के परिवार वालों से घटना की जानकारी लेते रहे।

रविनगर निवासी सरदार महेंद्र सिंह की जंक्शन के सामने गंगा कटरा में कपड़े की दुकान है। उनके दो पुत्रों अमरजीत सिंह और अमरिक सिंह में बड़े अमरिक पिता के साथ कारोबार संभालते हैं। शुक्रवार की सुबह दुकान न आकर बाइक से सीधे तगादा के लिए भभुआ निकल गए। दोहपर में एक बजे के लगभग वापस लौटते समय मोहनियां के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। अमरिक नहीं रुके तो बदमाशों ने सिर को निशाना बनाते हुए सीधा फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली जबड़े को छूते हुए निकल गई। व्यापारी बदमाशों को छकाते हुए किसी तरह बच निकले।

थोड़ी दूर जाकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद परिवारीजनों को जानकारी दी गई। घायल अमरिक को सीधे ट्रामा सेंटर भर्ती करा दिया गया। उनके पिता महेंद्र सिंह ने बताया कि बदमाशों ने लूटने की नियत से गोली मारी। ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहां मौजूद घर के लोगों से बात हुई है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। इधर घटना की जानकारी होते ही गंगा कटरा और व्यवसायी को जानने वाले सन्न रह गए। पिता से कुशलक्षेम पूछने के साथ घटना के बाबत जानकारी लेते रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*