जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मगरमच्छ ने मछुआरों पर बोला हमला, वन विभाग ने ऐसे पकड़ा

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के चकिया इलाके के सिकन्दरपुर स्थित चंद्रप्रभा नदी में बुधवार की शाम एक मगरमच्छ ने छह मछुआरों पर हमला बोल दिया। मछुआरे नदी में मछली मारने के प्रयास में थे। नदी में मगरमच्छ होने की सूचना से मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। वन विभाग की टीम जाल के साथ पहुंच
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के चकिया इलाके के सिकन्दरपुर स्थित चंद्रप्रभा नदी में बुधवार की शाम एक मगरमच्छ ने छह मछुआरों पर हमला बोल दिया। मछुआरे नदी में मछली मारने के प्रयास में थे। नदी में मगरमच्छ होने की सूचना से मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। वन विभाग की टीम जाल के साथ पहुंच गई।

सूखने के कगार पर पहुंच चुकी नदी के एक गढ्डे में लगी जलकुंभी को हटाकर मछुआरे मछली मारने की फिराक में थे। मछुआरों द्वारा लगाए गए जाल में मगरमच्छ फस गया और मछुआरों पर हमला कर जलकुम्भी में दुबक गया।

बताया जा रहा है कि मगरमच्छ के हमले से जहागीर, नूर आलम, मुहम्मद अलमताज, रहीश, बबलू, शेरेअली, आशिक रूप से जख्मी हो गए। जख्मी हुए मछुआरों ने कस्बा स्थित निजी चिकित्सालय में इलाज कराया। उधर नदी के आसपास सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई।

इसके बाद जब ग्राम प्रधान हसमतुल्ला ने वन क्षेत्राधिकारी चकिया अकबाल बहादुर सिंह को नदी में मगरमच्छ होने की जानकारी दी। बावजूद इसके वन क्षेत्राधिकारी समेत कर्मचारी नहीं पहुंचे। मौजूद भीड़ आक्रोशित हो गई। काफी देर बाद वनविभाग के तीन कर्मी जाल लेकर पहुंचे, पर जाल लगाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। यह देख गुड्डू समेत आधा दर्जन मछुआरों ने साहस का परिचय देते हुए जाल लगाकर मगरमच्छ को पकड़ने का काफी प्रयास किया। अंधेरा होने पर ग्रामीणों ने पुन: जाल लगाकर मगरमच्छ को सही सलामत पकड़ लिया। वन विभाग के कर्मियों ने मगरमच्छ को कब्जे में लेकर चकिया रेंज कार्यालय ले आए और चंद्रप्रभा बाध में छोड़े जाने की कार्रवाई में जुट गए।

डीएफओ मनोज खरे का कहना है कि किसी को घायल नहीं किया है। मछली पकड़ने की जाल में मगरमच्छ के फसने पर लोग छोड़कर भाग गए। उसे पकड़कर गहरे पानी में छोड़ दिया जाएगा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*