जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

दो किलो अफीम के साथ एक गिरफ्तार, 20 लाख बताई जा रही है कीमत

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर जीआरपी पुलिस ने दो किलो अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अंतराष्ट्रीय मार्केट में कीमत 20 लाख बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार झारखंड से यह अफीम से बरेली जा रही थी। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर जीआरपी
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर जीआरपी पुलिस ने दो किलो अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अंतराष्ट्रीय मार्केट में कीमत 20 लाख बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार झारखंड से यह अफीम से बरेली जा रही थी। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर जीआरपी ने चेकिंग दौरान इसे गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया है।

जंक्शन व आस-पास के क्षेत्र में पुलिस चेकिग अभियान चला रही थी। जब जवान प्लेटफार्म नंबर सात के पश्चिम फुट ओवरब्रिज के पास पहुंचे तो एक व्यक्ति खड़ा था। पुलिसकर्मियों को देखकर दोनों भागने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उनसे भागने का कारण पूछा गया तो वह कुछ भी बताने से इन्कार करने लगा। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से अफीम बरामद हुई। तस्कर अफीम को झारखंड, छपरा से लेकर आ रहा था और उसे यहां से बरेली जाना था। वहां एक व्यक्ति को अफीम देना था। सीओ ने बताया कि पकड़ा गया तस्कर झारखंड निवासी शहबाज आलम है। वह अफीम की तस्करी करता है। काफी लंबे समय से पुलिस को इसकी तलाश थी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*