जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सकलडीहा व सदर तहसीलदार के साथ आबकारी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व वसूली की समीक्षा की। कम राजस्व वसूली पर सकलडीहा व सदर तहसीलदार के साथ ही आबकारी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। पालीथिन के खिलाफ अभियान न चलाए जाने पर सदर नगर पंचायत ईओ की जमकर क्लास
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व वसूली की समीक्षा की। कम राजस्व वसूली पर सकलडीहा व सदर तहसीलदार के साथ ही आबकारी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। पालीथिन के खिलाफ अभियान न चलाए जाने पर सदर नगर पंचायत ईओ की जमकर क्लास लगाई।नियमित अभियान चलाने की हिदायत दी। राजस्व वसूली न बढ़ने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को शासन को रिपोर्ट भेजने की चेतावनी दी।

सदर व सकलडीहा तहसील में राजस्व वसूली में तेजी नहीं आ रही है। इसको लेकर तहसीलदारों की ओर से कोई विशेष पहल नहीं की जा रही। राजस्व संग्रह अमीनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही। वहीं बड़े बकाएदार भी विभाग की पकड़ से दूर हैं। आबकारी विभाग की राजस्व वसूली भी संतोषजनक नहीं है। राजस्व वसूली 80 फीसदी से अधिक नहीं बढ़ रही। इस पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने सकलडीहा तहसीलदार नुपूर सिंह, सदर फूलचंद यादव व आबकारी अधिकारी जितेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिया।

परिवहन, खनन विभाग व नगर निकायों में भी राजस्व वसूली लक्ष्य के पीछे होने पर संबंधित अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने कहा राजस्व वसूली का लक्ष्य हर हाल में पूरा होना चाहिए। नगरों में पालीथिन के खिलाफ अभियान चलाया जाए। इसका व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार भी किया जाए। ताकि लोगों में जागरूकता आए। अभियान से राजस्व वसूली बढ़ेगी। कहा निकाय प्रशासनों की ओर से हाउस व पेयजल टैक्स के बकाएदारों से भी वसूली की जाए।

बिना कनेक्शन के लाभ लेने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएं। एडीएम बच्चालाल, सदर एसडीएम अभिषेक गोयल, सकलडीहा के रामसजीवन मौर्या, मुगलसराय के कुमार हर्ष, ईओ राजेंद्र प्रसाद, एआरटीओ विजय प्रकाश सिंह व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*