जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

आज फिर चंदौली आ रहे हैं कौशल विकास मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय, यह है कार्यक्रम

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन पर छह जुलाई को शाम पांच बजे सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। जिले के सांसद व कौशल विकास मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय के साथ भाजपा के बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाग लेंगे। बताया जा रहा है कि केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन पर छह जुलाई को शाम पांच बजे सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। जिले के सांसद व कौशल विकास मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय के साथ भाजपा के बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाग लेंगे।

बताया जा रहा है कि केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष माननीय डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय जी आज सुबह 9 बजे बाबतपुर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के वाराणसी जनपद में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करने के पश्चात शायं 6 बजे सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के स्वामी शरण महाविद्यालय में विधानसभा बूथ अध्यक्ष अभिनंदन समारोह एवं कार्यकर्ताओं के साथ भोजन करेंगे।

इसके बाद  सर्किट हाउस वाराणसी में रात्रि विश्राम करने के बाद अगले दिन कल दोपहर 12 बजे से बेलवाबाबा बाजार में आयोजित शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्त्ता सम्मान समारोह में सम्मिलित होंगे और उसी दिन 6.45 की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे।

जानकारी मीडिया प्रभारी हरिवंश उपाध्याय ने दी है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*