जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

गांधी संकल्प यात्रा में कांग्रेस पर बरसे महेंद्र नाथ पांडेय, किया यह दावा

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के मौके पर पूरे देश मे भाजपा द्वारा गांधी संकल्प यात्रा का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में यूपी के चन्दौली में भी गाँधी संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। डॉ महेंद्र नाथ
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के मौके पर पूरे देश मे भाजपा द्वारा गांधी संकल्प यात्रा का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में यूपी के चन्दौली में भी गाँधी संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय ने  कांग्रेस पर  जमकर हमला बोला।  डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने  महात्मा गांधी  के संदर्भ में वक्तव्य देते हुए  कहा कि सिर्फ फिरोज गांधी  के नाम के आगे गांधी लगा था, इस परिवार के बाकी लोग नेहरू लिखते थे। लेकिन जब कांग्रेसियों को लगा कि गांधी के नाम को भुनाया जा सकता है तो उन्होंने नेहरू का नाम छोड़ अपना टाइटल गांधी रख लिया।  डॉ महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि कांग्रेस ने  सिर्फ गांधी के नाम का इस्तेमाल किया है विचारों को बहुत पहले ही छोड़ चुकी है। अब जब महात्मा गांधी के विचारों को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने अपनाया है तो यह देखकर कांग्रेसियों को बहुत तकलीफ होती होगी।

वहीं दूसरी तरफ राफेल पर बोला राफेल कि पूजा करना भारतीय संस्कृति की पहचान है और देश की सुरक्षा के लिए राफेल आया है पूजा पाठ करके राजनाथ सिंह  ने जनता की भावना  का आदर किया है ।

चहुंमुखी विकास के संकल्प के साथ बुधवार को केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने कार्यकर्ताओं के साथ दुलहीपुर से गांधी संकल्प पदयात्रा शुरू की। यात्रा कुछ ही दूर पहुंची थी कि मंत्रीजी व कार्यकर्ताओं को हकीकत का सामना करना पड़ा। सतपोखरी में गंदे पानी, कीचड़ से गुजरे नेताओं के जूते-चप्पल, पायजामे कीचड़ में सन गए। यहां से केंद्रीय मंत्री गाड़ी से आगे के लिए रवाना हुए। दुलहीपुर से जीटी रोड पर भाजपा नेताओं का डीजे पर शोर गूंजता रहा। जो सतपोखरी से यादव चौराहा होते हुए शिवाला मंदिर, मंवईं, अमोधपुर नई बस्ती, अलीनगर से देर रात महेवा गांव पहुंची। यहां रात्रि विश्राम हुआ।

करीब पौने दो घंटे दुलहीपुर में देरी से पहुंचे केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने 4.55 बजे कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने देश में हो रहे तेजी से विकास के साथ जिले के विकास को भी जोड़ा। सवा छह बजे वे कार्यकर्ताओं संग जीटी रोड की उत्तरी पटरी से हाथ में तिरंगा लिए पैदल निकले। अंधेरा होने के कारण कार्यकर्ताओं ने जहां मोबाइल की रोशनी से रास्ता दिखाया वहीं यादव चौराहे से जैसे ही यात्रा सतपोखरी की ओर मुड़ी सबका मूड खराब हो गया। रास्ते पर बिछा पत्थर चौका जगह-जगह उखड़ा था तो ऊंची नीचे सड़क पर कार्यकर्ता ठोकर खाते आगे बढ़ते जा रहे थे।

कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह था, लेकिन करीब आधा किमी सड़क पर गंदा पानी, कीचड़ ने सबके कपड़े लथपथ कर दिए। तेजी से चल रही यात्रा में कार्यकर्ता पसीने से लथपथ हो गए। सतपोखरी में एक बिल्डिग मैटेरियल की दुकान के पास कार्यकर्ताओं ने गाड़ी मंगा अपने नेता को बैठा दिया और यात्रा आगे बढ़ती गई। अपने नेता के गाड़ी में बैठते ही कुछ पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी गाड़ी में सवार हो लिए। हालांकि निष्ठावान पदयात्रा में तिरंगा व भाजपा का झंडा लिए आगे बढ़ते रहे और देर रात महेवा में विश्राम किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*