जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

गांधी संकल्प यात्रा के समापन पर डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने कांग्रेस व सपा को जमकर कोसा

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले की सकलडीहा तहसील में भाजपा के द्वारा चलाई जा रही गांधी संकल्प यात्रा का शुक्रवार को सकलडीहा कस्बे में समापन हुआ। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री व स्थानीय सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने गांधी और लोहिया के विचारों पर प्रकाश डाला। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री व स्थानीय सांसद डा. महेंद्रनाथ
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले की सकलडीहा तहसील में  भाजपा के द्वारा चलाई जा रही गांधी संकल्प यात्रा का शुक्रवार को सकलडीहा कस्बे में समापन हुआ। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री व स्थानीय सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने गांधी और लोहिया के विचारों पर प्रकाश डाला।

केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री व स्थानीय सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा नेहरू परिवार और कांग्रेस गांधी के विचारों को भूल गई है। गांधीजी ने जिस सोच के साथ कम वस्त्र पहनकर सत्य और अहिसा का आंदोलन चलाकर भारत के गरीबों को उनका अधिकार दिलाया। आज उस सोच को कांग्रेस ने भुला दिया। भाजपा के किसी पूर्व व वर्तमान मंत्रियों पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है, लेकिन कांग्रेस के पूर्व वित्तमंत्री को नोट की गड्डी पर सोने की आदत के कारण जेल की कोठरी में सोना पड़ रहा है।

केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री व स्थानीय सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि लोहिया के समाजवाद के विचारों को सपा ने परिवारवाद बना दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम लोगों की समस्याएं सुनीं और निस्तारण का भरोसा दिलाया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*