जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

लड़के में दिखा यह ऐब तो दुल्हन बोली- नहीं करनी है ऐसे लड़के से शादी

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के एक दूल्हे के उस समय बैरंग लौटना पड़ा जब जयमाला के दौरान दूल्हे के हाथ से माला जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद क्या था हंगामा शुरू हो गया। फिर दुल्हन ने उसे दिव्यांग बताते हुए शादी से इंकार कर दिया। जयमाल के मंडप में विवाद बढ़ता देख सौ नंबर पर सूचना
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के एक दूल्हे के उस समय बैरंग लौटना पड़ा जब जयमाला के दौरान दूल्हे के हाथ से माला जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद क्या था हंगामा शुरू हो गया। फिर दुल्हन ने उसे दिव्यांग बताते हुए शादी से इंकार कर दिया।

जयमाल के मंडप में विवाद बढ़ता देख सौ नंबर पर सूचना दी गई तो पुलिस आई, लेकिन घंटों की पंचायत के बाद भी दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई। पुलिस के सामने तय हुआ कि दोनों पक्ष शादी में हुए खर्च को खुद वहन करेंगे और इसी के साथ बरात वापस लौट गई। रविवार को यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।

वाराणसी के चोलापुर थाना के जरियारी गांव में शनिवार की शाम चंदौली जिले के सुंडेहरा से बारात आई थी। डीजे की धुन पर थरकते हुए दूल्हा पक्ष दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा और जयमाला की तैयारियां शुरू हुईं। दूल्हा जयमाल के लिए बने मंच पर पहुंचा और सहेलियां दुल्हन को लेकर आईं। जयमाला की बारी आई तो दूल्हा सोफे से खड़ा हुआ और दुल्हन के गले में माला डालने को बढ़ा।

इसी बीच दूल्हे के हाथ से माला छूट कर जमीन पर गिर गई। यह देख दुल्हन की सहेलियों ने उसके कान में कुछ कहा तो उसने दूल्हे को दिव्यांग बताते हुए शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन का इंकार करना बरातियों की जानकारी में आया तो दूल्हे का कपड़ा उतरवा कर बताया गया कि वह दिव्यांग नहीं है, लेकिन दुल्हन इसी बात पर अड़ी हुई थी कि वह दिव्यांग लड़के से शादी नहीं करेगी।

सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन पुलिसकर्मियों के सामने भी दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। शादी टूटने की बात सार्वजनिक होते ही देर रात बराती वापस लौट गए।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*