जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सेंट जांस स्कूल में पर्यावरण संरक्षण के लिए गोष्ठी का आयोजन, बच्चों दी शानदार प्रस्तुति

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के सदर विकास खंड के कटसिला गांव स्थित सेंट जांस स्कूल में पर्यावरण संरक्षण के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। वहीं बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत कर लोगों को पौधरोपण करने का आह्वान किया। इसका शुभारंभ सकलडीहा पीजी कालेज के सेवा निवृत्त शिक्षक डा.संत कुमार त्रिपाठी ने किया। कहा कि
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के सदर विकास खंड के कटसिला गांव स्थित सेंट जांस स्कूल में पर्यावरण संरक्षण के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। वहीं बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत कर लोगों को पौधरोपण करने का आह्वान किया।

 

इसका शुभारंभ सकलडीहा पीजी कालेज के सेवा निवृत्त शिक्षक डा.संत कुमार त्रिपाठी ने किया। कहा कि पृथ्वी हमारी मां है। इससे बचने की जिम्मेदारी हम सभी की है। बढ़ते हुए भौतिक युग में लोग अपनी संस्कृत को मिटाते जा रहे है। आज तेजी से वृक्ष काटे जा रहे है। यह एक ‌चिंता का विषय है। पौधे नहीं रहेंगे तो धरा भी सुरक्षित नहीं रहेंगी। इससे बचने के लिए हम सभी को पौधरोपण करना होगा।

फादर फेसिक्स डिसूजा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षक को बढ़ावा देने के लिए यह कार्यक्रम क‌ा आयोजन किया गया है। सभी बच्चे व शिक्षक एक पौधे अवश्य लगाए, ताकि आगे आने वाली पीढ़ी सुरक्षित रह सके।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*