जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

पूर्व सांसद रामकिशुन यादव धरनारत किसानों का बढ़ाया हौसला, किया ऐलान

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में अपनी तीन सूत्री मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के जिलाध्यक्ष मनमन सिंह के अगुवाई में आमरण अनशन डेढ़गांवा गांव के समीप रविवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव व राष्ट्रसेवी अंजनी सिंह धरनास्थल पर पहुंचकर धरनारत किसानों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान किसानों के आंदोलन में
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में अपनी तीन सूत्री मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के जिलाध्यक्ष मनमन सिंह के अगुवाई में आमरण अनशन डेढ़गांवा गांव के समीप रविवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव व राष्ट्रसेवी अंजनी सिंह धरनास्थल पर पहुंचकर धरनारत किसानों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान किसानों के आंदोलन में सहभागिता का आश्वासन दिया। वही धरनास्थल पर किसी अधिकारी के नहीं पहुंचने पर किसानों में नाराजगी दिखी।

पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि भाजपा सरकार केवल किसान हितैषी होने का दम्भ भरती है। जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है। अच्छे दिनों का सब्जबाग दिखाकर सत्ता में आ गई। लेकिन अब जनता भाजपा के झूठे वादों को जान चुकी है। किसान अपने पुराने दिन को लाना चाह रहे हैं। आज प्रदेश में अराजकता का माहौल हो गया है। अपराधी खुलेआम घुम रहे हैं। लेकिन प्रदेश सरकार अपराधियों को पकड़ने में नाकामयाब है। किसान तीन सूत्री मांगों को लेकर पांच दिन से धरना दे रहे है। बावजूद इसके किसानों की समस्याओं को दूर करने का काम नहीं किया जा रहा है।

पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि सिंचाई विभाग नहरों व माइनरों में टेल तक पानी पहुंचाने में नाकामयाब साबित हो रहा है। किसान पानी के अभाव में धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। बिजली की दुर्व्यवस्था से किसान काफी परेशान हैं। बिजली के अभाव में सरकारी नलकूप शो-पीस बने हैं।

इस मौके पर भाकियू मंडल अध्यक्ष दीनानाथ श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव, रतन सिंह, अरविंद सिंह, रवीन्द्रनाथ सिंह मुन्ना, मंजेब खान, रविंद्र सिंह, शिवराज यादव, चंद्रिका मौर्य, बेचू उपाध्याय, प्रदीप सिंह, कुंदन सिंह, हरद्विार तिवारी, हरिहर यादव आदि उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*