जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सकलडीहा तहसील में अधिकारियों के सामने किसानों ने गिनाई अपनी समस्याएं

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली तहसील दिवस के अवसर पर किसानों की समस्याओं को लेकर किसान यूनियन भानू गुट के पदाधिकारियों ने अपर आयुक्त से मिलकर गुहार लगा कर मांग किया कि जल्द से जल्द किसानों की समस्याओं का निस्तारण किया जाय। किसान यूनियन भानू गुट के तहसील अध्यक्ष राम अवतार सिंह ने अपर आयुक्त अजय कुमार अवस्थी से
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली तहसील दिवस के अवसर पर किसानों की समस्याओं को लेकर किसान यूनियन भानू गुट के पदाधिकारियों ने अपर आयुक्त से मिलकर गुहार लगा कर मांग किया कि जल्द से जल्द किसानों की समस्याओं का निस्तारण किया जाय।

किसान यूनियन भानू गुट के तहसील अध्यक्ष राम अवतार सिंह ने अपर आयुक्त अजय कुमार अवस्थी से मिलकर किसानों की समस्याओं के संदर्भ में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की अपील की। उन्होंने बताया कि गंदे नालों कि सफाई करने और नहरों में पूरी क्षमता से पानी चलाने तथा खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने सहित किसानों की समस्याओं को अपर आयुक्त से अवगत कराया ।

इसके अलावा  मांग किया गया कि चकबंदी विभाग में चकबंदी के नाम पर अधिकारों की मनमानी व कार्यालयों में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जाए। उन्होंने अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी पूर्ण रूप से बेईमान हो चुके हैं ।

किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते हैं, जिससे की समस्याएं दिन पर दिन और जटिल होती जा रही है। अगर समस्याओं का निस्तारण सही तरीके से नहीं हुआ तो किसान यूनियन अपनी पंचायत के माध्यम से आंदोलन की रणनीति तय करेगा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*