जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चर्बी से महिलाओं में बढ़ रहा है मधुमेह और दिल की बीमारियों का खतरा

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show छुपी हुई चर्बी से महिलाओं में टाइप-2 मधुमेह और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। एक हालिया शोध में यह दावा किया गया है। वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया कि 3,25,000 से अधिक लोगों की आंत में वसा मौजूद होती है, जो पेट के पास मौजूद अंगों को घेरती है। शरीर के अंदर अंगों के
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

छुपी हुई चर्बी से महिलाओं में टाइप-2 मधुमेह और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। एक हालिया शोध में यह दावा किया गया है। वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया कि 3,25,000 से अधिक लोगों की आंत में वसा मौजूद होती है, जो पेट के पास मौजूद अंगों को घेरती है। शरीर के अंदर अंगों के पास मौजूद इस वसा के कारण खासकर महिलाओं में टाइप-2 मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

पुरुषों को कम बोता है खतरा
शोध के अनुसार, महिलाओं द्वारा अंगों पर अतिरिक्त एक किलोग्राम चर्बी जमा करने से उनमें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा सात गुना तक बढ़ जाता है। वहीं, पुरुषों में यह खतरा दोगुना होता है। हालांकि, महिलाओं और पुरुषों के बीच में मौजूद इस अंतर के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। प्रमुख शोधकर्ता असा जोहानसन ने कहा, हम आश्चर्यचकित थे कि आंतों में मौजूद वसा से पुरुषों की तुलना में महिलाओं को खतरा ज्यादा था। एक अतिरिक्त किलो से महिलाओं में मधुमेह का खतरा सात गुना बढ़ गया।

अमेरिका और यूके में यह दिल संबंधी बीमारियों से एक चौथाई मौतों की वजह है। टाइप-2 डायबिटीज भी एक गंभीर समस्या है और दुनियाभर में 50 करोड़ लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*