जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

रेलकर्मी पर ताबड़तोड़ चार राउंड गोली, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित पर FIR

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show अलीनगर थाना क्षेत्र के महेवा गांव स्थित लंका रोड पर शुक्रवार की देर शाम सवा सात बजे पैसे के लेन में हुए विवाद में सफेद स्कार्पियो सवार ने रेलकर्मी पर ताबड़तोड़ चार राउंड गोली चलाई। हालांकि रेलकर्मी अपनी जान बचाकर भाग निकला। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी होते ही
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

अलीनगर थाना क्षेत्र के महेवा गांव स्थित लंका रोड पर शुक्रवार की देर शाम सवा सात बजे पैसे के लेन में हुए विवाद में सफेद स्कार्पियो सवार ने रेलकर्मी पर ताबड़तोड़ चार राउंड गोली चलाई। हालांकि रेलकर्मी अपनी जान बचाकर भाग निकला। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय मय फोर्स पहुंच गये। मौके पर दो जिंदा व दो खोखा 32 बोर का बरामद हुआ। रेलकर्मी के तहरीर पर पुलिस ने पीडीडीयू एलबीएस डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित यादव सहित दो अज्ञात पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई में जुटी है।

अलीनगर थानाक्षेत्र के महेवा गांव निवासी भाईराम यादव जिवनाथपुर स्टेशन पर चतुर्थश्रेणी का कर्मचारी है। भाईराम यादव का भाई भागीरथी सवारी जीप चलवाता है। भागीरथी लगभग तीन साल पूर्व बसंतू की मड़ई निवासी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित यादव को चुनाव में 70 हजार रुपये उधार दिया था। इसे लेकर कई बार झड़प भी हो चुकी है।

शुक्रवार की देर शाम सवा सात भाईराम लंका रोड पर स्थित निर्माणाधीन मकान पर मजदूरों को मजदूरी दे रहा था। आरोप है कि इस दौरान अंकित यादव सहित दो युवक स्कार्पियों से पहुंचकर गोली चलाने लगे। इस दौरान भाईराम सहित सभी मजदूर भाग निकले। घटना की जानकारी होते ही जिला पुलिस में हड़कंप मच गया।

आनन फानन में एसपी संतोष सिंह, सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय, थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी चतुर्वेदी मौके पर पहुंच गये। इस दौरान दो जिंदा व दो खोखा कारतूस 32 बोर का बरामद हुआ। पीड़ित रेलकर्मी भाईराम यादव के तहरीर पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित सहित दो पर धारा 302 के तहत मुकदमा दर्जकर पुलिस जांच में जुटी है। एसपी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*