जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली के इन इलाकों में बाढ़ का खतरा, लगातार बढ रहा जलस्तर

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में गंगा के जलस्तर पर प्रतिदिन बढ़ोतरी रही है। तेजी से बढ़ते जलस्तर से तटवर्ती गांवों व इलाको में बाढ़ की चिंता सताने लगी है। पश्चिमी वाहिनी बलुआ गंगा घाट पर रविवार को रातभर में लगभग पांच फीट तक जलस्तर में वृद्धि देखने को मिली। उफनाती गंगा को देख ग्रामीणों में बाढ़ का
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में गंगा के जलस्तर पर प्रतिदिन बढ़ोतरी रही है। तेजी से बढ़ते जलस्तर से तटवर्ती गांवों व इलाको में बाढ़ की चिंता सताने लगी है। पश्चिमी वाहिनी बलुआ गंगा घाट पर रविवार को रातभर में लगभग पांच फीट तक जलस्तर में वृद्धि देखने को मिली। उफनाती गंगा को देख ग्रामीणों में बाढ़ का डर सताने लगा है।

एक सप्ताह के ठहराव के बाद गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। बलुआ घाट पर रविवार की शाम तक जहां चेजिंग रूम तक पानी पहुंचा था। वहीं सोमवार की सुबह चेजिंग रूम आधे से अधिक डूब गया। इससे गंगा के तेजी से बढ़ते जलस्तर का अंदाजा लगाया जा सकता है।

फिलहाल गंगा का जलस्तर अभी खतरे का निशान पार नहीं किया है। यदि इसी तरह जलस्तर बढ़ने का सिलसिला जारी रहा, तो तटवर्ती इलाको में बाढ़ से इनकार नहीं किया जा सकता है। तटवर्ती गांव कांवर, महुआरी खास, विशूपुर, महुअरिया, सराय, बलुआ, डेरवा, महुअरकलां, विजयी के पूरा, गणेश पूरा, टांडाकला, बड़गांवा, तीरगांवा, हसनपुर, नादी-निधौरा आदि गांवों के ग्रामीण अभी से बाढ़ की संभावना को देखते हुए अपनी गृहस्थी व मवेशियों के बचाव में जुट गए हैं। वहीं किसानों को गंगा का रौद्र रूप देख कटान की भी चिंता सताने लगी है। किसानों का कहना है कि गंगा कटान से पहले की किसानों की कई एकड़ उपजाऊ भूमि समा चुकी है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*