जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर मुगलसराय में हंगामा, कोतवाली पहुंचा मामला

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के मुगलसराय कस्बे की सोनकर बस्ती के लोगों ने शुक्रवार को बच्चा चोरी के संदेह में एक महिला की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंच गए और छानबीन कर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। हंगामा शुरू किया तो पुलिस को डंडा पटक कर सभी को
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के मुगलसराय कस्बे की सोनकर बस्ती के लोगों ने शुक्रवार को बच्चा चोरी के संदेह में एक महिला की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंच गए और छानबीन कर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। हंगामा शुरू किया तो पुलिस को डंडा पटक कर सभी को तितर-बितर करना पड़ा। कार्रवाई का भरोसा दिलाकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया गया।

उधर महिला ने बताया वह मालवीय नगर प्रयागराज की रहने वाली है और अपने देवर से मिलने नई बस्ती आई थी, जो नगर निगम वाराणसी में कर्मचारी है। पुलिस ने बयान के आधार पर प्रयागराज पुलिस से संपर्क साधा तो बताया गया कि महिला मानसिक रूप से कमजोर है और अक्सर थाने आती रहती है। उसका कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है।

सोनकर बस्ती के लोगों ने 55 वर्षीय महिला की बच्चा चोर समझ पिटाई कर दी। आरोप लगाया महिला एक बच्चे को जबरन मिठाई खिला रही थी। बड़े भाई ने देख लिया तो घरवालों को बताया। महिला के पहनावे और हावभाव से संदेह पुख्ता हो रहा था। बस्ती के लोगों ने पहले महिला की पिटाई की उसके बाद पुलिस को सूचना दी। महिला को थाने लाया गया।

पूछताछ में उसने अपना नाम गीता श्रीवास्तव निवासी मालवीय नगर प्रयागराज बताया। कहा वह पेशे से अध्यापक है और अपने देवर लल्लू से मिलने नई बस्ती आई थी। इसी बीच बड़ी संख्या में बस्ती के लोग कोतवाली पहुंच गए। कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा मचाने लगे। पुलिस पर उदासीनता का आरोप लगाया। कहा बच्चा चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। हंगामा करने वालों को डंडा पटक कर जबरन परिसर से बाहर निकालना पड़ा। कोतवाल शिवानंद मिश्र ने बताया महिला के बयान के आधार पर प्रयागराज पुलिस से वार्ता की गई।

वाट्सएप के जरिए महिला की पहचान कराई गई। वहां से जानकारी मिली है कि वह प्रयागराज की ही रहने वाली है और मानसिक रूप से कमजोर है। अक्सर अपनी किसी न किसी शिकायत के साथ थाने आती रहती है। उधर पीड़ित महिला ने पिटाई करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाने की बात कही।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*