जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सैयदराजा-जमानियां मार्ग पर पलटी मैजिक, गोरखपुर के कई कांवरिया घायल

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show बाबा बैजनाथ धाम देवघर से जलाभिषेक कर वापस लौटते समय कांवरियों से भरी मैजिक मंगलवार की दोपहर अनियंत्रित होकर सैयदराजा-जमानियां मार्ग पर औरैया पट्टी गुलाब गांव के समीप सड़क किनारे पलट गई। हादसे में तीन कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। गोरखपुर से कांवरियों का जत्था बैजनाथ धाम से जलाभिषेक कर लौट रहा था। क्षेत्रीजयनों
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

बाबा बैजनाथ धाम देवघर से जलाभिषेक कर वापस लौटते समय कांवरियों से भरी मैजिक मंगलवार की दोपहर अनियंत्रित होकर सैयदराजा-जमानियां मार्ग पर औरैया पट्टी गुलाब गांव के समीप सड़क किनारे पलट गई। हादसे में तीन कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। गोरखपुर से कांवरियों का जत्था बैजनाथ धाम से जलाभिषेक कर लौट रहा था। क्षेत्रीजयनों ने आनन-फानन में तीनों कांवरियों को पीएचसी बरहनी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

गोरखपुर जिले के अलग अलग गांवों से 10 कांवरियों का जत्था मैजिक से 27 जुलाई को देवघर झारखंड गया था। 29 जुलाई को बाबा धाम में जलाभिषेक के बाद मैजिक से सभी कांवरिया गोरखपुर लौट रहे थे। रास्ते में औरैया पट्टी गुलाब गांव के समीप मैजिक चालक चंद्रकांत मिश्रा बगल में बैठे देवनाथ यादव को पानी की बोतल थमाने लगा। इस बीच चंद्रकांत का जेब में रखा मोबाइल नीचे गिर गया। चलती गाड़ी में चालक मोबाइल उठाने को नीचे झूका, इससे स्टेयरिंग पर नियंत्रण खो दिया। कांवरियों से भरी मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी को बाहर निकाला। हादसे में 45 वर्षीय राजेश यादव, 50 वर्षीय अखिलेश सिंह व 45 वर्षीय विश्वदेव विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में घायल कांवरियों का इलाज चल रहा है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*