जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

लंगूर ने चंदौली कोतवाल लक्ष्मण पर्वत पर किया हमला, घायल हो गए कोतवाल

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले की सदर कोतवाली में फरियादियों की फरियाद सुनने के दौरान गुरुवार को एक लंगूर ने कोतवाल लक्ष्मण पर्वत पर हमला कर दिया। इससे वे घायल हो गए। पुलिसकर्मियों ने डंडा भांजकर लंगूर को भगाया। इसके बाद कोतवाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एंटी रेबीज
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले की सदर कोतवाली में फरियादियों की फरियाद सुनने के दौरान गुरुवार को एक लंगूर ने कोतवाल लक्ष्मण पर्वत पर हमला कर दिया। इससे वे घायल हो गए। पुलिसकर्मियों ने डंडा भांजकर लंगूर को भगाया। इसके बाद कोतवाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाने के बाद छुट्टी दे दी।

कोतवाल गुरुवार की सुबह थाने में फरियादियों की समस्या सुन रहे थे। इसी बीच एक लंगूर उनकी टेबल पर आकर बैठ गया। वे लंगूर को भगाने के बजाए बिस्कुट खिलाने लगे। थोड़ी देर बाद लंगूर अचानक भड़क उठा और मौका देखकर कोतवाल पर टूट पड़ा। लंगूर ने कोतवाल के गाल व गर्दन पर कई जगह नाखून और दांत से काट लिया। यह देख थाने में मौजूद अन्य सिपाही और होमगार्ड डंडा लेकर दौड़े। किसी तरह लंगूर को खदेड़ कर कोतवाली से बाहर किया।

आनन-फानन में घायल कोतवाल को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने मरहम-पट्टी करने के बाद एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया। जिला अस्पताल में भी एक लंगूर ने मरीज के साथ आए तीमारदार को झपट्टा मारा। लेकिन लोगों ने उसे भगा दिया। नगर में लंगूरों का आतंक दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*