जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मकान बनाने दौरान मजदूर मुनक्का पासवान की गिरकर मौत

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले की चकिया कोतवाली क्षेत्र के तिलौरी गांव में शनिवार की दोपहर निर्माणाधीन मकान की छत पर काम कर रहा 55 वर्षीय मजदूर मुनक्का पासवान गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस सूचना दिए बिना
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले की चकिया कोतवाली क्षेत्र के तिलौरी गांव में शनिवार की दोपहर निर्माणाधीन मकान की छत पर काम कर रहा 55 वर्षीय मजदूर मुनक्का पासवान गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस सूचना दिए बिना ही परिजन शव को अपने साथ लेकर घर चले गए।

बेदौली गांव निवासी मुनक्का मजदूरी का कार्य करता था। वह शनिवार को तिलौरी गांव में निर्माणाधीन एक मकान की छत पर कार्य कर रहा था। दोपहर अचानक छत से फिसलकर नीचे गिर गया। आनन-फानन में साथी मजदूरों ने गंभीरावस्था में उसे चकिया संयुक्त जिला अस्पताल ले गए। रोते बिलखते पत्नी सहोदरा और पुत्र गनेश, दिनेश व महेश भी अस्पताल पहुंच गए। शाम करीब पांच बजे उपचार के दौरान मुनक्का की मौत हो गई।

मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन शव को अपने साथ लेते गए। इस बाबत कोतवाल एनएन सिंह ने पूछने पर घटना के प्रति अनभिज्ञता जाहिर की है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*