जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सकलडीहा तहसील के लेखपाल लामबंद, 53 गांवों के अतिरिक्त कार्यभार का बस्ता जमा

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर तहसील के लेखपाल लामबंद है। आठ सूत्रीय मांगों के समर्थन में सकलडीहा तहसील के लेखपालों ने 53 गांवों का अतिरिक्त कार्यभार का बस्ता जमा कर दिया। लेखपालों के कार्यक्षेत्र का बहिष्कार से तहसील प्रशासन की परेशानी बढ़ गई है। साथ ही ग्रामीणों को भी दिक्कतों का सामना करना
 
सकलडीहा तहसील के लेखपाल लामबंद, 53 गांवों के अतिरिक्त कार्यभार का बस्ता जमा

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर तहसील के लेखपाल लामबंद है। आठ सूत्रीय मांगों के समर्थन में सकलडीहा तहसील के लेखपालों ने 53 गांवों का अतिरिक्त कार्यभार का बस्ता जमा कर दिया। लेखपालों के कार्यक्षेत्र का बहिष्कार से तहसील प्रशासन की परेशानी बढ़ गई है। साथ ही ग्रामीणों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ लंबे समय से लेखपाल मांगों के समर्थन में आंदोलनरत है। तहसील के कार्यरत 106 लेखपालों ने 5 नवंबर से 53 गांव का अतिरिक्त कार्य क्षेत्र का बहिष्कार कर दिया है। इसके अलावा आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र बनाना भी छोड़ दिया है। जिला मुख्यालय में 14 नवंबर को स्थापना दिवस पर रक्तदान का निर्णय लिया गया।

इसके अलावा 19 नवंबर को बाइक रैली निकालकर राजस्व विभाग के वाटसअप ग्रुप से बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। संघ के जिला उपाध्यक्ष रामकेश यादव ने कहा कि मांगों के समर्थन में 5 दिसंबर को विधानसभा लखनऊ का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर तहसील मंत्री केहर सिंह, वीरेंद्र मोहन कौशल, राजेश पासवान, चंदन यादव, बासुदेव यादव, सुभाष, मानवेंद्र प्रकाश आदि लेखपाल मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*