जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

कटसिल गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में जल गई है नव विवाहिता मंजू

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले की सदर कोतवाली के कटसिल गांव में मंगलवार को 23 वर्षीय विवाहिता मंजू संदिग्ध परिस्थिति में गंभीर रूप से झुलस गई। घटना की जानकारी होने पर मायका पक्ष के लोग रोते-बिलखते पहुंच गए। गंभीर रूप से झुलसी मंजू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिता सुधाकर उपाध्याय ने कोतवाली में ससुरालियों के
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले की सदर कोतवाली के कटसिल गांव में मंगलवार को 23 वर्षीय विवाहिता मंजू संदिग्ध परिस्थिति में गंभीर रूप से झुलस गई। घटना की जानकारी होने पर मायका पक्ष के लोग रोते-बिलखते पहुंच गए। गंभीर रूप से झुलसी मंजू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिता सुधाकर उपाध्याय ने कोतवाली में ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी है। नायब तहसीलदार ने अस्पताल पहुंचकर विवाहिता का बयान दर्ज किया। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

कंदवा थाना के असना गांव निवासी सुधाकर उपाध्याय की पुत्री मंजू की सदर कोतवाली के कटसिल गांव के शरद पाठक के पुत्र मयंक पाठक से 2017 में शादी हुई थी। मंजू मंगलवार को संदिग्ध परिस्थिति में गंभीर रूप से झुलस गई। पड़ोसियों ने मायके पक्ष को जानकारी दी। मंजू के पिता सुधाकर ने आनन-फानन में जिला अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया। उन्होंने ससुराल वालों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

आरोप लगाया कि ससुराली मंजू को प्रताड़ित करते थे। नायब तहसीलदार अमित त्रिपाठी ने अस्पताल पहुंचकर बयान दर्ज किया। कोतवाली पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*