जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का विधायक ने दिया लाभार्थियों को उपहार

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के नियामताबाद ब्लाक में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। इसमें दस नव दंपती विवाह सूत्र में बंधे। सामूहिक विवाह से पहले विधायक साधना सिंह ने ब्लॉक परिसर में फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया। विवाह स्थल को सजाया गया था।
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के नियामताबाद ब्लाक में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। इसमें दस नव दंपती विवाह सूत्र में बंधे। सामूहिक विवाह से पहले विधायक साधना सिंह ने ब्लॉक परिसर में फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया।

विवाह स्थल को सजाया गया था। मुख्य पंडाल के अतिरिक्त घरातियों, बरातियों व अन्य अतिथियों के भोजन व नाश्ता के लिए भी ब्लॉक परिसर में पंडाल लगाया गया था। मंडप में नव युगल के बैठते ही पुरोहितों के मंत्रोच्चार के बीच विवाह की रस्म शुरू हुई। सभी अतिथियों व आगंतुकों ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। उपहार स्वरूप पंखा, पलंग, बेड, बर्तन सहित आभूषण भी भेंट किए गए।

विधायक साधना सिंह ने भी नवयुगल को उपहार दिए गए। कहा समाज के ऐसे वर्ग के लोग जो अपने पुत्र व पुत्रियों की शादी धूमधाम से नहीं कर पाते हैं। उनके लिए प्रदेश सरकार योजना का संचालन कर रही है। एक ही मंडप में एक साथ दस जोड़ों की शादी होना सौभाग्य की बात है। बीडीओ रक्षिता सिंह, एडीओ प्रिया, प्रमोद शर्मा, चंदन यादव, डीएन यादव, विजय सिंह, महेंद्र तिवारी, सियालाल, धनंजय सिंह आदि उपस्थित थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*