जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

इनमें से ही तय होगा भाजपा का नया जिलाध्यक्ष, रेस में हैं ये नाम शामिल..!

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष का चुनाव काफी दिलचस्प होता है। चंदौली जिला बनने के बाद से इस जिले में क्षत्रिय बिरादरी के जिला अध्यक्ष का दबदबा रहा है। जिला बनने के बाद से अब तक जितने भी जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं वह सारे क्षत्रिय बिरादरी से आते हैं और
 
इनमें से ही तय होगा भाजपा का नया जिलाध्यक्ष, रेस में हैं ये नाम शामिल..!

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष का चुनाव काफी दिलचस्प होता है। चंदौली जिला बनने के बाद से इस जिले में क्षत्रिय बिरादरी के जिला अध्यक्ष का दबदबा रहा है। जिला बनने के बाद से अब तक जितने भी जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं वह सारे क्षत्रिय बिरादरी से आते हैं और इसका एकमात्र अपवाद मौजूदा जिला अध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा हैं जो पिछले कई सालों से जिला अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होकर अब तक के सारे अध्यक्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

इनमें से ही तय होगा भाजपा का नया जिलाध्यक्ष, रेस में हैं ये नाम शामिल..!

सर्वेश कुशवाहा की बिदाई अबकी बार तय मानी जा रही है और माना जा रहा है कि जल्दी से जल्दी चंदौली जिले में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष की तैनाती हो जाएगी। अब तक जो नाम सामने आए हैं उनमें से सात तगड़े दावेदार माने जा रहे हैं और इन्हीं में से किसी एक का नाम फाइनल होगा। 

 

भाजपा के एक नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सारे दावेदारों में केवल सात नाम आगे हैं। जिले में अनिल तिवारी, काशीनाथ सिंह, अभिमन्यु सिंह, सुजीत जायसवाल, शिव तपस्या पासवान, उदय प्रताप पप्पू, रामजी तिवारी फिलहाल इसकी रेस में हैं।

ऐसी भी चर्चा है कि अबकी बार भारतीय जनता पार्टी किसी दलित या किसी ब्राह्मण उम्मीदवार पर दांव खेल सकती है
क्योंकि चंदौली जिले में इस बिरादरी का काफी दबदबा देखा जाता है। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो राजनाथ सिंह और अन्य बड़े नेताओं की दुहाई देकर जिला अध्यक्ष की कुर्सी एक बार फिर अपने हाथों में लेने की पैरवी कर रहे हैं, ताकि पार्टी में अपनी और अपने बिरादरी का दबदबा बनाए रखा जा सके।

 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*