जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

अब नहीं बनेगा चंदासी कोयला मंडी में 4 लेन वाला फ्लाई ओवर, यह है नई योजना

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में स्थित चंदासी कोयला मंडी में चार लेन के फ्लाईओवर बनाने का सपना अब नहीं पूरा होगा, बल्कि उस पर अब केवल दो लेन का फ्लाईओवर बनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक की ओर से भेजे गए 240 करोड़ के फोरलेन के
 
अब नहीं बनेगा चंदासी कोयला मंडी में 4 लेन वाला फ्लाई ओवर, यह है नई योजना

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में स्थित चंदासी कोयला मंडी में चार लेन के फ्लाईओवर बनाने का सपना अब नहीं पूरा होगा, बल्कि उस पर अब केवल दो लेन का फ्लाईओवर बनाया जाएगा।

बताया जा रहा है कि सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक की ओर से भेजे गए 240 करोड़ के फोरलेन के फ्लाईओवर के प्रस्ताव को शासन ने खारिज कर दिया है और उसके बदले 2 लेन के प्रस्ताव को मांगा है अब फिर से 2 लेन के फ्लाईओवर का पत्र भेजा जा रहा है।

इस मामले पर जानकारी देते हुए सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक संतराज ने बताया कि फ्लाईओवर के लिए पहला प्रस्ताव 240 करोड़ रुपए का तैयार किया गया था। इसके बाद विधायक ने संशोधित प्रस्ताव के लिए पत्र लिखा था। संशोधित दो लेन के प्रस्ताव को तैयार करके शासन में भेज दिया गया है, जैसे ही शासन से स्वीकृति मिलती है। इस फ्लाईओवर स्पष्ट काम शुरू हो जाएगा।

लंबे समय से इस फ्लाई ओवर की मांग की जा रही है क्योंकि चंदासी कोयलामंडी के सामने मुख्य मार्ग पर ट्रकों की कतार लगी रहती है। इससे अन्य वाहन जाम में फंस जाते हैं। रात में जाम की समस्या सबसे अधिक होती है। वहीं करीब एक किमी तक कोयले की धुंध से इस मार्ग से आने-जाने वाला हर आदमी परेशान रहता है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*