जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

कच्चे मकान की दीवार ढहने से 10 वर्षीया डिंपल की मौत, खुशी गंभीर रूप से घायल

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show थाना क्षेत्र के हलुआ गांव में शनिवार की दोपहर बारिश के बीच कच्चे मकान की दीवार ढहने से 10 वर्षीया डिंपल की मौत हो गई। वहीं उसकी फुफेरी बहन 13 वर्षीया खुशी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद परिजनों में खलबली मच गई। दोनों बच्चियां किराना की दुकान से सामान खरीदकर पैदल ही
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

थाना क्षेत्र के हलुआ गांव में शनिवार की दोपहर बारिश के बीच कच्चे मकान की दीवार ढहने से 10 वर्षीया डिंपल की मौत हो गई। वहीं उसकी फुफेरी बहन 13 वर्षीया खुशी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद परिजनों में खलबली मच गई। दोनों बच्चियां किराना की दुकान से सामान खरीदकर पैदल ही घर लौट रही थी।

बताया जा रहा है कि परेवा गांव निवासी अशोक की पत्नी अंजू दो दिन पहले ही अपनी दो बेटी 13 वर्षीया खुशी व 7 वर्षीया सोनाली के साथ मायके हलुआ गांव आई थी।

खुशी शनिवार की दोपहर लगभग दो बजे अपने मामा उमेश की बेटी 10 वर्षीया डिंपल के साथ गांव के ही किराने की दुकान पर सामान लेने गई थी। किराना की दुकान से सामान लेकर लौटते समय बारिश के बीच गांव के शेषनाग के कच्चे मकान की दीवार अचानक ढह गई। मबले में डिंपल व खुशी दब गई।

घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण दौड़ पड़े। रोते-बिलखते परिजन भी पहुंच गए। आनन-फानन में ग्रामीणों ने मलबे से बाहर निकालकर दोनों बच्चियों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने डिंपल को मृत घोषित कर दिया। वहीं खुशी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर *दिया गया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*