जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली जिले में 12 स्थानों पर कराया जाएगा योगाभ्यास

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिले में 12 स्थानों पर योगाभ्यास कराया जाएगा। मुख्यालय के साथ ही तहसील व ब्लाक क्षेत्रों में योग गुरु लोगों को योग की बारीकियां सिखाएंगे। सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव ने बुधवार को विकास भवन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी।
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिले में 12 स्थानों पर योगाभ्यास कराया जाएगा। मुख्यालय के साथ ही तहसील व ब्लाक क्षेत्रों में योग गुरु लोगों को योग की बारीकियां सिखाएंगे। सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव ने बुधवार को विकास भवन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा 21 जून को पांचवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जनपद में किया जाएगा। मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इटंर कालेज में मुख्य कार्यक्रम होगा। योग गुरु यहां लोगों को योगाभ्यास के विभिन्न तरीके सिखाएंगे। इसके अलावा तहसील व ब्लाक क्षेत्रों में जगह-जगह आयोजन होंगे।

कहा योग दिवस की तैयारियों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। आयोजन स्थल पर पेयजल, शौचालय के साथ ही छाया का इंतजाम कराया जाएगा। वहीं एंबुलेंस आदि की भी व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम के दौरान डीडीओ पदमकांत शुक्ल, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*