जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

2013 की पुलिस भर्ती के आवेदक बोले : DM साहब नियुक्ति दिलाओ या इच्छामृत्यु

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती 2013 के अभ्यर्थियों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को इच्छा मृत्यु का पत्रक सौंपा। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। कहा हमें नियुक्ति दी जाए या फिर इच्छामृत्यु।
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती 2013 के अभ्यर्थियों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को इच्छा मृत्यु का पत्रक सौंपा। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। कहा हमें नियुक्ति दी जाए या फिर इच्छामृत्यु।

 

आवेदकों का कहना है कि 2013 की पुलिस भर्ती में 11788 अभ्यर्थियों ने मेडिकल परीक्षा पास की थी, लेकिन शासन-प्रशासन से कई बार गुहार लगाने के बावजूद उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं दिया जा रहा है।

 

इससे उनका भविष्य तो अंधकार में है ही सामाजिक व आर्थिक क्षति भी उठानी पड़ रही है। मांग किया कि एक सप्ताह के अंदर हमारा परिणाम घोषित किया जाए। मेडिकल पास कर चुके अभ्यर्थियों का चयन किया जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो वे समस्त अभ्यर्थी विधानसभा भवन के सामने आत्मदाह करने को विवश होंगे।

इसके लिए प्रदेश सरकार व पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगा। जुलूस में राजन तिवारी, अमित, कृष्णकांत, राकेश, शैलेश, सुनील गुप्ता, उपेंद्र यादव, जगदीश आदि अभ्यर्थी शामिल थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*