जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना चौबे ने सुनी पीड़ितों की फरियाद

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना चौबे ने बुधवार को मुख्यालय स्थित पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में जन सुनवाई की। दहेज उत्पीड़न समेत महिला अपराधों से पीड़ित महिलाओं की फरियाद सुनी। इस दौरान कुल आठ मामले आए। उन्होंने अधिकारियों को जांचकर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। आयोग
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना चौबे ने बुधवार को मुख्यालय स्थित पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में जन सुनवाई की। दहेज उत्पीड़न समेत महिला अपराधों से पीड़ित महिलाओं की फरियाद सुनी। इस दौरान कुल आठ मामले आए। उन्होंने अधिकारियों को जांचकर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

आयोग की सदस्य सुबह करीब 11 बजे गेस्ट हाउस पहुंची। उन्होंने पुलिस व प्रोबेशन विभाग के अधिकारियों से जनपद में महिला अपराधों के बाबत जानकारी ली। महिला थानाध्यक्ष वंदना सिंह को पारिवारिक विवाद के मामलों की जांच कर सुलह-समझौता कराने का निर्देश दिया। जरूरत पड़ने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों पर कार्रवाई पर भी बल दिया। कहा कि महिलाओं के साथ भेदभाव, उत्पीड़न सहित अन्य पारिवारिक झगड़ों का दोनों पक्षों में सुलह-समझौता कराकर निस्तारण कराया जाए। सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। महिला अपराधों पर नियंत्रण के साथ पुरुषों के कदम से कदम मिलाकर चलने को प्रेरित किया जाए। बोलीं, पीड़िताओं को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए।

महिलाएं उत्पीड़न बर्दाश्त करने की बजाए आवाज उठाएं। घर-परिवार अथवा समाज में उनके खिलाफ किसी प्रकार की ज्यादती हो तो तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं।

पीड़िताओं को तत्काल राहत पहुंचाने को 181 नंबर हेल्पलाइन शुरू की गई है। इस पर फोनकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। आशा ज्योति केंद्र की ओर से तत्काल मदद पहुंचाई जाएगी। एएसपी प्रेमचंद, जिला प्रोबेशन अधिकारी इंद्रावती, समाज कल्याण अधिकारी आरके सिंह समेत विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*