जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली-सकलडीहा मार्ग पर सच्चाबाबा आश्रम के पास हादसे में रामजी की मौत

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली-सकलडीहा मार्ग के सच्चाबाबा आश्रम संस्कृत विद्यालय के सामने सोमवार की शाम लगभग सात दुर्घटना में बाइक सवार 25 वर्षीय अजय कुमार और 55 वर्षीय रामजी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायल को सीएचसी भिजवाया। जहां डाक्टरों ने रामजी को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार अजय की की हालत गंभीर
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली-सकलडीहा मार्ग के सच्चाबाबा आश्रम संस्कृत विद्यालय के सामने सोमवार की शाम लगभग सात दुर्घटना में बाइक सवार 25 वर्षीय अजय कुमार और 55 वर्षीय रामजी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायल को सीएचसी भिजवाया। जहां डाक्टरों ने रामजी को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार अजय की की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

सकलडीहा कस्बा के अंबेडकर बस्ती के 55 वर्षीय रामजी सोमवार की शाम सड़क पार कर रहे थे। उधर, अमिलाई गांव का अजय कुमार बाइक से चंदौली किसी काम को जा रहा था। रास्ते में सच्चा आश्रम संस्कृत विद्यालय के समीप सड़क पार कर रहे रामजी से बाइक टकरा गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

सीएचसी में डॉक्टरों ने रामजी को मृत घोषित कर दिया। घायल अजय का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। रामजी के पांच पुत्र राजवीर, धरमवीर, अजय, बबलू व करन और तीन पुत्री रीमा, सीमा व रानी है। रामजी की मौत की खबर सुनते ही पत्नी मंझारी देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना रहा।

ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय के सामने ब्रेकर होता, तो दुर्घटना नहीं होती।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*