जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

जुआ खेलने के विवाद में चली गोली, रामफल हुए घायल

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सहजौर गांव में रविवार की रात करीब आठ बजे जुआ खेलने के विवाद में गोली चल गई। इसमे सहजौर गांव निवासी 35 वर्षीय रामफल यादव के जांघ में गोली लग गई। गोली चलते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। लहुलुहान हालात में परिजन पीपी सेंटर लेकर पहुंचे।
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सहजौर गांव में रविवार की रात करीब आठ बजे जुआ खेलने के विवाद में गोली चल गई। इसमे सहजौर गांव निवासी 35 वर्षीय रामफल यादव के जांघ में गोली लग गई। गोली चलते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। लहुलुहान हालात में परिजन पीपी सेंटर लेकर पहुंचे। जहां हालात गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस घायल के बयान पर मामले की छानबीन में जुट गई है।

सहजौर गांव के सिवान में रात करीब आठ बजे लंबे पैमाने पर जुआ खेला जा रहा था। इसी में गांव निवासी चाय विक्रेता रामफल यादव भी जुआ खेल रहा था। रामफल के अनुसार लेनदेन को लेकर पड़ोसी गांव छेमिया के एक युवक से कहासुनी हो गई। आवेश में आकर उसने तमंचा से फायर झोंक दिया। संयोग रहा कि गोली उसके जांघ में लगी।

बताया जा रहा है कि गोली चलते ही मौके पर हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में पीपी सेटर लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल को रेफर कर दिया।

कोतवाल शिवानंद मिश्रा ने बताया कि घायल के बयान पर मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*