जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली में खाद की समस्या, पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने ऐसे जताई नाराजगी

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने यूरिया संकट पर जिलाधिकारी से बात कर नाराजगी जताई। कहा धान का कटोरा कहे जाने वाले जिले में खेती-किसानी के समय में ही खाद, बिजली, पानी का संकट गहरा जाता है। अधिकारियों की इसके लिए कोई पूर्व योजना नहीं रहती। इससे ऐन वक्त पर किसानों को परेशान
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने यूरिया संकट पर जिलाधिकारी से बात कर नाराजगी जताई। कहा धान का कटोरा कहे जाने वाले जिले में खेती-किसानी के समय में ही खाद, बिजली, पानी का संकट गहरा जाता है। अधिकारियों की इसके लिए कोई पूर्व योजना नहीं रहती। इससे ऐन वक्त पर किसानों को परेशान होना पड़ता है। धान की सोहनी हो गई है ऐसे में यूरिया छिड़काव जरूरी है। डीएम ने समस्या निदान का आश्वासन दिया।

जिले में यूरिया एवं अन्य उर्वरक की भारी किल्लत हो रही है। किसान सहकारी समितियों का चक्कर काट रहे हैं लेकिन समितियों पर ताला लटका है और कर्मचारी गोल हैं। सिचाई के लिए पानी समय पर पानी नहीं मिला इससे धान की रोपाई देरी से हुई। अब खाद की कमी हो कई, इससे पैदावार पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा। आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों की घोर लापरवाही से जनपद के किसान परेशान हो रहे हैं। किसी कार्य के लिए ये प्लानिग नहीं करते हैं। इससे ऐन वक्त पर किसानों को धोखा मिलता है। विवश होकर किसान ऊंचे दाम पर प्राइवेट दुकानों से यूरिया की खरीदारी कर रहे।

पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा तत्काल खाद की उपलब्धता नहीं हुई तो सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे। बता दें कि जिले में 1.10 लाख हे. क्षेत्रफल में धान की रोपाई हुई है। इसके लिए यूरिया का लक्ष्य 600 एमटी है, लेकिन मौजूदा समय में एक बोरी यूरिया नहीं है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*