जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

24 नवंबर को होगा राजभर बुद्धिजीवी संगठन और बियार समाज का सम्मान समारोह

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर रविवार को गृहनगर में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। दो दिन के अंतराल पर सड़क हादसे में छात्रा व महिला की मौत पर दु:ख व्यक्त करते हुए ओवरलोड ट्रकों पर प्रतिबंध लगाने की बात कही। साथ ही सकलडीहा कस्बा के मुख्य मार्ग के मरम्मत को शासन स्तर पर
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर रविवार को गृहनगर में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। दो दिन के अंतराल पर सड़क हादसे में छात्रा व महिला की मौत पर दु:ख व्यक्त करते हुए ओवरलोड ट्रकों पर प्रतिबंध लगाने की बात कही। साथ ही सकलडीहा कस्बा के मुख्य मार्ग के मरम्मत को शासन स्तर पर साढ़े तीन करोड़ रुपचये स्वीकृत होने की जानकारी दी। राजभर बुद्धिजीवी संगठन और बियार समाज की ओर से 24 नवंबर को जिला मुख्यालय पर सम्मान समारोह का अायोजन कराने का निर्णय लिया गया।

राजभर बुद्धिजीवी संगठन और बियार समाज की ओर से संयुक्त रूप से बैठक हुई। आगामी 24 नवंबर को जिला मुख्यालय पर सम्मान समारोह कराने का निर्णय लिया गया। कैबिनेट मंत्री अनिल रजभर ने सड़क हादसे में छात्रा स्वर्णिमा सिंह उर्फ रिया और गुंजा पांडेय की मौत पर दु:ख प्रकट किया। गाजीपुर के डीएम से वार्ता कर शीध्र वीर अब्दुल हमीद पुल पर अंडर लोडिंग वाहनों का आवागमन शुरू कराने का निर्देश दिया। ओवरलोड वाहनों पर जिला प्रशासन के माध्यम से प्रतिबंध कराया जाएगा।

इस मौके पर जिपं सदस्य सूर्यमुनी तिवारी, ब्लॉक प्रमुख सुजीत सिंह, अरविंद पांडेय, गोपाल राजभर, अदालती राजभर, शिवमंगल बियार, राहुल अग्रहरी, गिरधारी राजभर, गुलाब राजभर, डा. संकठा राजभर, रमाशंकर खरवार, अतुल सिंह, मोलू राजभर, मिश्री राजभर, अमरजीत राजभर, टुनटुन राजभर, बनवारी पांडेय, रामदयाल यादव, आशीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*