जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

पूर्व ब्लाक प्रमुख सरोज सिंह एक बार फिर से संभालेंगी शहाबगंज प्रमुख की कुर्सी

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के शहाबगंज में ब्लाक प्रमुख पद का उपचुनाव शुक्रवार को काफी गहमा गहमी के बीच संपन्न हुआ। सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक कुल 75 बीडीसी सदस्यों में से 73 बीडीसी ने अपने मतों का प्रयोग किया। वहीं शाम चार बजे मतगणना के बाद पूर्व ब्लाक प्रमुख सरोज सिंह निर्वाचित
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के शहाबगंज में ब्लाक प्रमुख पद का उपचुनाव शुक्रवार को काफी गहमा गहमी के बीच संपन्न हुआ। सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक कुल 75 बीडीसी सदस्यों में से 73 बीडीसी ने अपने मतों का प्रयोग किया। वहीं शाम चार बजे मतगणना के बाद पूर्व ब्लाक प्रमुख सरोज सिंह निर्वाचित घोषित की गई। सरोज सिंह को 62 मत, सुनीता पांडेय को 6 मत व गायत्री दुबे को 4 मत मिले। जबकि एक मत अवैध घोषित कर दिया गया। जीत की घोषणा होते ही सरोज सिंह के समर्थकों ने माला फूल पहनाकर स्वागत किया।

महिला आरक्षित शहाबगंज ब्लॉक प्रमुख के उपचुनाव शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ। सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. विनोद कुमार राय व विजय सिंह चुनाव प्रक्रिया में लगे रहे। सुबह नौ बजते बजते ब्लॉक के ईदगिर्द चहल पहल बढ़ गई। सुबह 11 बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू होनी थी, इसके देखते हुए सुबह दस बजे तक अधिकांश क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लॉक के ईदगिर्द जमा हो गये। सुबह 11 बजकर 24 मिनट पर पहला मत पड़ा। इसके बाद दोपहर 12.05 बजे तक करीब 40 बीडीसी ने अपने मतों का प्रयोग कर दिया। दोपहर 2.25 बजे तक कुल 75 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 73 सदस्यों ने मतदान कर लिया। जबकि दो सदस्य वोट डालने नहीं पहुंचे। मतदान के दौरान भारी सुरक्षा का बंदोबस्त रहा।

वहीं एडिशनल एसपी नक्सल वीरेंद्र यादव, एसडीएम प्रदीप कुमार तथा सीओ चकिया कुंवर प्रभात सिंह भी बराबर चक्रमण करते रहे। इसके अलावा थाना प्रभारी अशोक कुमार मिश्र, इलिया थाना प्रभारी संतोष कुमार राय, बबुरी थाना प्रभारी अभय सिंह के अलावा छह थानों की पुलिस फोर्स, पीएसी व फायर ब्रिगेड के जवान मुस्तैद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*