जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

ग्राम प्रधान पर फर्जी तरीके से दर्ज मुकदमे पर नाराजगी, आंदोलन की तैयारी

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के धानापुर इलाके में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने गुरुवार को हरदेव पीजी कॉलेज पगही में एक बैठक करके ग्राम प्रधान पर फर्जी तरीके से दर्ज मुकदमे पर नाराजगी जाहिर की है। बताया जा रहा है कि मिश्रपूरा (बडौरा) गांव के प्रधान राजेंद्र दुबे पर फर्जी तरीके से एससी एसटी एक्ट
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के धानापुर इलाके में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने गुरुवार को हरदेव पीजी कॉलेज पगही में एक बैठक करके ग्राम प्रधान पर फर्जी तरीके से दर्ज मुकदमे पर नाराजगी जाहिर की है।

बताया जा रहा है कि मिश्रपूरा (बडौरा) गांव के प्रधान राजेंद्र दुबे पर फर्जी तरीके से एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रधानों ने एसपी से मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप सिंह ने कहा कि मिश्रपूरा (बड़ौरा) के प्रधान राजेंद्र दुबे को गलत तरीके से मुकदमे में फंसा का उत्पीड़न करने का प्रयास किया जा रहा है। गांव के कुछ लोग विकास कार्यों में बाधक बने हुए हैं और फर्जी मुकदमे में प्रधान को परेशान कर रहे हैं।

संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रधान संघ इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा और इस मामले को जोर-शोर से उठाते हुए आला अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा ताकि ग्राम प्रधान को न्याय मिल सके।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*