जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

पौधारोपण करके बोले SP साहब : वृक्ष हैं तो सब कुछ है

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक चन्दौली सन्तोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार जनपद के समस्त थानों पर खाली जगह में वृक्षारोपण किये जायेंगे उसी क्रम में आज स्वयं पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा थाना बबुरी पर विभिन्न किस्म के लगभग 400 पौधों का रोपण किया/कराया गया। उन्होंने इस अवसर पर कहां कि वृक्ष हमारे जीवन का सबसे
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक चन्दौली सन्तोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार जनपद के समस्त थानों पर खाली जगह में वृक्षारोपण किये जायेंगे उसी क्रम में आज स्वयं पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा थाना बबुरी पर विभिन्न किस्म के लगभग 400 पौधों का रोपण किया/कराया गया।


उन्होंने इस अवसर पर कहां कि वृक्ष हमारे जीवन का सबसे बड़ा आधार होते है। वृक्षों से हमे न केवल स्थूल लाभ मिलते है बल्कि विभिन्न प्रकार के सूक्ष्म लाभ भी मिलते है। इंसान को जिंदा रहने के लिए तीन प्रमुख चीजें चाहिए होती हैं,अन्न,जल और वायु प्रकृति ने हमें जल और वायु उपहार के रूप में मुफ्त प्रदान की है। केवल एक अन्न हमें उपजाना पड़ता है। अगर कहीं अन्न की तरह ही जल और हवा भी उपजानी पड़ती तो हमारा क्या हाल होता यह सोचनीय है।

अब, जब हमें जल और हवा दोनों मुफ्त मिली है तो उनका संरक्षण करना हमारा दायित्व बनता है, जबकि हम इसके विपरीत दोनों का भरपूर मात्रा में दोहन करते हुए बर्बाद करते हैं। हवा और जल दोनों के संरक्षण के लिए वृक्षों की अहम भूमिका होती है, क्योंकि जब पेड़ होंगे तभी हवा और वर्षा संभव है। वृक्ष जमीन के क्षरण को भी रोकते हैं। एक पेड़ जब से जीवन धारण करता है तब से हवा, छाया, इमारती लकड़ी,औषधि, पुष्प और सूखने पर ईंधन में जलने के लिए लकड़ी प्रदान करता है अर्थात पेड़ का पूरा जीवन दूसरों के लिए समर्पित होता है। जिन-जिन थानों पर जमीन खाली है और वहां वृक्षारोपण हो सकता है। इसके लिए मैने सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी सहित थाना प्रभारी को निर्देशित किया है कि वो वहां पर वृक्षारोपण करवायें।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*