जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

लेफ्टिनेंट सत्यमूर्ति ओझा को मिला NCC का विशेष सम्मान

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show आज दिनांक 25 जून 2019 को ncc महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चोपड़ा के द्वारा लखनऊ स्थित बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के आडिटोरियम में वाराणसी ग्रुप A 91 बटालियन एन सी सी पंडित दीनदयाल उपाध्याय मुगलसराय के लेफ्टिनेंट सत्यमूर्ति ओझा प्रवक्ता इतिहास को NCC के विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। इस सम्मान से
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

आज दिनांक 25 जून 2019 को ncc महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चोपड़ा  के द्वारा लखनऊ स्थित बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के आडिटोरियम में वाराणसी ग्रुप A 91 बटालियन एन सी सी पंडित दीनदयाल उपाध्याय मुगलसराय के लेफ्टिनेंट सत्यमूर्ति ओझा प्रवक्ता इतिहास को NCC के विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस सम्मान से जनपद का नाम रोशन हुआ है। यह सम्मान NCC कैडेट्स को सेना में जाकर देश सेवा करने, सामाजिक कुरीतियों के प्रति लोगो को जागरूक करने , सहित अनेकों कार्य समाजसेवा और कैडेट्स को अच्छा नागरिक बनाने के दिशा में किये गए कार्य के प्रति दिया गया है।

इस सम्मान को मिलने से लेफ्टिनेंट कर्नल पुरुषोत्तम सिंह, एस एम दीपेंद्र आले, मेजर अमरेंद्र सिंह, लेफ्टिनेंट डॉ अंगद प्रसाद तिवारी, कामेश सिंह, रामदेव सोनकर, अशोक त्रिपाठी ने प्रसन्नता जाहिर किया है। वहीं कमांडिंग ऑफिसर 91 बटालियन के पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि यह सम्मान मिलने से बटालियन का नाम ऊँचा हुआ है।

पूरे वाराणसी ग्रुप ओर बटालियन के लिये गौरव की बात है। पूरे बटालियन की तरफ से लेफ्टिनेंट सत्यमूर्ति ओझा को हम सब बधाई देते हैं। वहीं इस अवसर पर सकलडीहा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ एस के लाल ने इस बड़ी उपलब्धि के लिये बधाई दी और कहा कि आज यह सम्मान कालेज ओर जनपद के लिये गौरवशाली क्षण है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*