जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चन्द्रप्रभा रेंज के जमसोती हाईटेक नर्सरी पर वन महोत्सव का आयोजन

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के काशी वन्य जीव प्रभाग के चन्द्रप्रभा रेंज के जमसोती हाईटेक नर्सरी पर बुधवार को वन महोत्सव का आयोजन किया गया। वन महोत्सव का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि अश्वनी दूबे ने वृक्ष पूजन के साथ किया। इसमें 100 अलग-अलग प्रजाति के पौधे रोपित किये गये। विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि वन महोत्सव का मुख्य
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के काशी वन्य जीव प्रभाग के चन्द्रप्रभा रेंज के जमसोती हाईटेक नर्सरी पर बुधवार को वन महोत्सव का आयोजन किया गया। वन महोत्सव का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि अश्वनी दूबे ने वृक्ष पूजन के साथ किया। इसमें 100 अलग-अलग प्रजाति के पौधे रोपित किये गये।

विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि वन महोत्सव का मुख्य उदेश्य है कि सभी जगह पौधे लगाये जाये। और वनों के सिकुड़ते क्षेत्र को बचाया जाय। उन्होंने वनों को बचाने के लिए पूर्व में चलाये गये चिपको आन्दोलन और अप्पिको आंदोलन के बारे में भी जानकारी दी।

सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट हरवेश चंद्र यादव ने कहा कि पेड़ों की कटाई के कारण पृथ्वी का वातावरण दूषित होने के साथ ही प्रतिदिन बदल रहा है। इसके फल स्वरूप असमय बाढ, भूकंप, घनघोर वर्षा, आंधी-तूफान और चक्रवात आते रहते है। अगर हम अभी सचेत नही हुए तो वह दिन दूर नही जब पृथ्वी पर विनाश लीलाएं आरंभ होगी।

कार्यक्रम के पूर्व विधायक प्रतिनिधि व सहायक कमांडेंट ने संयुक्त रुप से आम, आंवला, अशोक, नीम, सागौन, सहिजन आदि पौध का रोपण किया। इस मौके पर चंद्रप्रभा रेंजर बृजेश पांडेय, वनदरोगा आनंद दूबे, वन रक्षक राजेंद्र भारती, अफिजुल रहमान, विष्णुदत्त तिवारी, ओमप्रकाश, परमहंस पांडेय, रामअशीष, सतेंद्र, चुन्नू आदि मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*