जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

जिला प्रशासन के निर्देश पर इन नहरों में 23 से 24 जून के बीच आएगा पानी

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले की कई नहरों में पानी नहीं आने से किसान परेशान हैं। धान के कटोरे में किसानों को धान की नर्सरी डालने के लिए एक दो दिन में ही चंद्रप्रभा प्रखंड के बांधों से नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। किसानों की मांग के अनुरूप जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल द्वारा नहरों में पानी छोड़ने की
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले की कई नहरों में पानी नहीं आने से किसान परेशान हैं। धान के कटोरे में किसानों को धान की नर्सरी डालने के लिए एक दो दिन में ही चंद्रप्रभा प्रखंड के बांधों से नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। किसानों की मांग के अनुरूप जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल द्वारा नहरों में पानी छोड़ने की अनुमति दे दी गई है।

सिंचाई विभाग के सूत्रों के अनुसार जिला प्रशासन के निर्देश पर नहरों में 23 से 24 जून के बीच नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। चंद्रप्रभा प्रखंड के बांध नौगढ़, मूसाखांड़ तथा चंद्रप्रभा पानी की कमी से जूझ रहे है।

सिंचाई विभाग के सूत्रों के अनुसार पानी के मामले में मूसाखाड़ बांध वर्तमान में जीरो वाटर लेबिल स्थिति में है। लेकिन इस सिस्टम के नौगढ़ बांध में एक हजार मिलीयन घनफीट पानी उपलब्ध है। इसे मूसाखाड़ बांध होते हुए लतीफशाह बीयर के जरिये लेफ्ट तथा राईट कर्मनाशा नहरो में छोड़ा जाएगा।

वहीं चंद्रप्रभा सिस्टम के चंद्रप्रभा बांध में भी लगभग नौ सौ मिलीयन घनफीट पानी मौजूद है। इस पानी को मुजफ्फरपुर बीयर के जरिए चंद्रप्रभा सिस्टम की नहरों में छोड़ा जाएगा। सिंचाई विभाग के सूत्रों के अनुसार बांधों का पानी धान की नर्सरी के लिए ही उपलब्ध है। धान की रोपाई के लिए किसानो को बरसात का इंतजार करना पड़ेगा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*