जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

पति की मौत के सदमे से हो गई पत्नी की मौत, एक साथ घर से निकली दोनों की लाश

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के धीना थाना क्षेत्र के पिपरदहा गांव में बुधवार की देर रात कोल्ड फील्ड से सेवानिवृत्त 70 वर्षीय इनरमा यादव का हार्ट अटैक से निधन हो गया। पति की मौत के चंद घंटे बाद पत्नी 65 वर्षीया इनरा देवी की भी सांसें थम गई। घर में चंद घंटे के अंतराल में दो लोंगों
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के धीना थाना क्षेत्र के पिपरदहा गांव में बुधवार की देर रात कोल्ड फील्ड से सेवानिवृत्त 70 वर्षीय इनरमा यादव का हार्ट अटैक से निधन हो गया। पति की मौत के चंद घंटे बाद पत्नी 65 वर्षीया इनरा देवी की भी सांसें थम गई। घर में चंद घंटे के अंतराल में दो लोंगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घर से गुरुवार की दोपहर घर से एक साथ दो अर्थियां उठी।

पिपरदहा गांव के इनरमा यादव कोल्ड फील्ड से सेवानिवृत्त थे। वह घर से कुछ दूर बने दालान में सोते थे। बुधवार की देर रात अचानक इनरमा यादव को दिल का दौरा पड़ा। परिजन जब तक अस्पताल ले जाते, तब तक उनकी मौत हो गई। पति की सामने हुई मौत को देख पत्नी इनरा देवी सदमे में चली गई। मात्र दो घंटे बाद ही इनरा देवी का निधन हो गया। घर में एक साथ दो-दो मौत देख परिजन दहाड़े मारने लगे। दंपती के तीन पुत्र ओमप्रकाश, राधेश्याम व राजेश है। बड़ा पुत्र ओमप्रकाश आर्मी में जवान है। वहीं दोनों पुत्र राधेश्याम व राजेश खेतीबाड़ी करते हैं।

लोगों का कहना थी कि वृद्ध दंपती का सिर्फ नाम ही एक जैसा नहीं उनकी सोच भी लगभग एक जैसी ही थी। इनरमा के मझला बेटा राधेश्याम ने बताया कि पिता का नाम इनरमा यादव और माता का नाम इनरा देवी रहा। जब भी कभी पिता ने किसी चीज का निर्णय लिया, तो मां से जरूर राय लेते थे। माता-पिता में कभी भी झगड़ा होते नहीं देखा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*