जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

डिब्रूगढ़ राजधानी से भागी महिला को पुलिस ने ऐसे पकड़ा, तरह-तरह की चर्चा

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के पंडिट दीनदयाल जंक्शन रेलवे स्टेशन पर डाउन की डिब्रूगढ़ राजधानी से गुरुवार की देर रात एक बजे एक महिला उतर भाग निकली। हालांकि महिला को शुक्रवार की सुबह आठ बजे यात्री हाल स्थित शौचालय के समीप बिहार पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वही प्राइवेट वाहन किराये पर लेकर साथ लेते गये।
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के पंडिट दीनदयाल जंक्शन रेलवे स्टेशन पर डाउन की डिब्रूगढ़ राजधानी से गुरुवार की देर रात एक बजे एक महिला उतर भाग निकली। हालांकि महिला को शुक्रवार की सुबह आठ बजे यात्री हाल स्थित शौचालय के समीप बिहार पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वही प्राइवेट वाहन किराये पर लेकर साथ लेते गये। इस दौरान स्टेशन के यात्री हाल में अफरा तफरी मची रही। आशंका जताई जा रही है कि महिला पुलिस अभिरक्षा से भाग निकली थी। लेकिन इसकी भनक जीआरपी व आरपीएफ को भी नहीं लगी।

नई दिल्ली से गुहावटी जा रही 12424 डाउन गुरुवार की देर रात एक बजकर 5 मिनट पर पीडीडीयू स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची। इस दौरान ट्रेन के ए 5 कोच से एक अधेड़ महिला तेजी से निकलकर भाग निकली। वही शुक्रवार की सुबह आठ बजे के लगभग उक्त महिला को असलहाधारी दो पुलिसकर्मी यात्री हाल से हिरासत में ले लिये। इस दौरान आनन फानन में भाड़ा पर स्काप्रियों वाहन लेकर बिहार कटिहार के लिए रवाना हो गये।

हालांकि इस मामले का खुलासा स्टैंड में स्थित प्राइवेट वाहन चालकों ने किया। आशंका जताई जा रही है कि कटिहार पुलिस दिल्ली से किसी मामले में महिला को गिरफ्तार कर कटिहार ले जा रही थी। मौका देख महिला उतर भाग निकली थी।

इस बात को लेकर जीआरपी कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं है। हालांकि जांच कराया जा रहा है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*